मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी समेत चार की मौत; तीन लोग घायल

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुआ गांव के पास नेशनल हाइवे -28 पर कार की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक समेत एक ही परिवार के तीन लो…

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी समेत चार की मौत; तीन लोग घायल
बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी समेत चार की मौत; तीन लोग घायल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुआ गांव के पास नेशनल हाइवे -28 पर कार की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे -28 पर खजुआ गांव के पास अज्ञात भारी वाहन ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद कार आगे चल रहे वाहन से कार टकरा गई। टक्कर इतनी त???ज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गए। 



सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



पुलिस के अनुसार, गोरखपुर के पादरी बाजार के रहने डॉ. ओम नरायन श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते हैं। बीती रात वो अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के खजुहा के पास पहुंचे थे ,तभी यह हादसा हो गया| घटना में कार में सवार रवि श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव और कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में पीछे बैठे डॉ. ओम नारायण और प्रणव श्रीवास्तव, वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार चालक ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।



सभी को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। तीन एम्बुलेंस से मृतकों के शव समेत घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतको में रवि श्रीवास्तव और रतन श्रीवास्तव पति-पत्नी बताए जा रहे है। जबकि वंदना श्रीवास्तव रवि की मां बताई जा रही हैं। चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।