मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़: तीन दबोचे , स्कार्पियों व जायलो कार और 490 ली0 डीजल बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भण्डाफोड करते हुए डीजल चोरी करने वालों को तीन लोगों को दबोचा लिया है। डीजल चोरी करने के उपकरण व चोरी का 490 ली0 डीज…

गोंडा में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़: तीन दबोचे , स्कार्पियों व जायलो कार और 490 ली0 डीजल बरामद
गोंडा में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़: तीन दबोचे , स्कार्पियों व जायलो कार और 490 ली0 डीजल बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भण्डाफोड करते हुए डीजल चोरी करने वालों को तीन लोगों को दबोचा लिया है। डीजल चोरी करने के उपकरण व चोरी का 490 ली0 डीजल व फर्जी नम्बर प्लेट लगी स्कार्पियों व जायलो कार बरामद किया है।ये लोग रात में हाइवे और ढाबों में खड़े वाहनों की टंकियों से डीजल निकालते थे।



थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने वाहनो से डीजल चोरी करने वाले गैंग के राजेश तिवारी, सोनू तिवारी और मातादीन दीक्षित को गिरफ्तार किया है। ये सभी गोंडा के रहने वाले हैं।



पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग हाइवे के किनारे, ढाबो के पास खड़े वाहनों का डीजल चोरी करते है तथा स्कार्पियों व जायलो गाडी में रखे ड्रम में डीजलों को इक्कठा करते है तथा चोरी के डीजल को दूर दराज ले जाकर कम मूल्य में बेच देते है |  जौ पैसा मिलता उसे ये लोग आपस में वांट लेते है |  



आरोपियों ने बताया कि,'' वे अपने पास असलहा भी रखते है की यदि डीजल चोरी करते समय कोई व्यक्ति इन्हे देख ले तो यही असलहा दिखाकर डरा देते है ।



पूछताछ में यह भी बताया की अधिकतर ये लोग हाईवे के किनारे व ढाबों के पास खड़े बड़े वाहनों की टंकी का ठक्कन पेचकस, रिंच आदि की मदद से तोड़ कर छोटी जरिकैन में पाइप की मदद से डीजल निकाल लेते है। तथा अपनी गाडी में कूटरचित नम्बर प्लेट इसलिए लगाते है कि यदि कोई  गाडी नम्बर नोट  भी कर ले तो ये पकड़े न जा सके।




गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. राजेश तिवारी पुत्र मिश्रीलाला तिवारी निवासी ठाकुर पुरवा खोरहंस थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा

02. सोनू तिवारी पुत्र ननकऊ तिवारी निवासी ठाकुरपरवा खोरहंस थाना को0देहात जनपद गोण्डा

03. मातादीन दीक्षित पुत्र रामसजन दीक्षित निवासी दीक्षितपुरवा मगहरिया दुबहाबाजार थाना कौडिया, जनपद गोण्डा



गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त 7 प्लास्टिक के जरिकेन, 01 प्लास्टिक के ड्रम में 490 लीटर चोरी का डीजल, 02 अदद पेचकस,  01 अदद पाना, 01 अदद कटर, एक अदद रिंच, 02 अदद प्लास्टिक के पाइप, 01 अदद तेल निकालने की मशीन मय पाइप, 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई स्कार्पियों, 01 अदद जायलो कार बरामद हुआ है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।