मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में शातिर चोर गैंग का खुलासा: तीन आरोपी दबोचे, चोरी का माल व नशीली गोलियों बरामद

बस्ती: यूपी की बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है| पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का खुलासा किया है| पुरानी बस्ती थाना एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की विभिन्न घटना करने वाले 15 हजार के इनामी…

बस्ती में शातिर चोर गैंग का खुलासा: तीन आरोपी दबोचे, चोरी का माल व नशीली गोलियों बरामद
बस्ती में शातिर चोर गैंग का खुलासा: तीन आरोपी दबोचे, चोरी का माल व नशीली गोलियों बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी की बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है| पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का खुलासा किया है| पुरानी बस्ती थाना एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की विभिन्न घटना करने वाले 15 हजार के इनामी सहित तीन शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी के जेवरात, असलहा, नशीली गोली, तमंचा बरामद किया है।  जिले के पुरानी बस्ती जिले के चैनपुरवा तिराहे से हुई शातिर चोरों-अवधेश कुमार,सूरज चौबे ,सुकई की गिरफ्तारी। अभियुक्त अवधेश कुमार खिलाफ दर्ज  17 मुकदमे। सूरज चौबे के खिलाफ दर्ज है 5 मुक़दमे। अभियुक्त सुकई के ऊपर दर्ज है 3 मुकदमे।



पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम तीनों लोगो का एक गैंग है हम लोग घूम फीर कर जहाँ भी मौका देखते है चोरी कर लेते हैं, और समय पाने पर धीरे से चोरी का सामान बेच लेते है और जो पैसा मिलता है आपस में बराबर बराबर बाट लेते हैं। ये जो जेवर हम लोगों के पास से बरामद हुआ है इसमें से ज्यादातर सामान लगभग 3 माह पहले हवेलिया खास के एक घर से चोरी किये थे उस समय घर में कोई मौजूद नही था|



 इसी प्रकार हम तीनों ने करीब तीन माह पहले नेशनल हाईवे पर स्थित हरिओम ढाबा के सामने खड़ी एक डीसीएम से टायर व कुछ परचुन का सामान चोरी किये थे जिसमें दवा आदि था । दवा हमलोगो के किसी काम का नही था इसलिए रास्ते में गड्डे में फेक दिये थे जगह का नाम हमे याद नही है तथा टायर को नेपाल ले जाकर बेच दिये थे जो भी पैसा मिला था तीनो लोग बराबर बराबर बाट लिये थे । जो पैसा हमलोगो के पास से बरामद हुआ है वह उसी चोरी का है ।हम लोगो द्वारा कई और स्थानो पर चोरी की गई है उसका भी कुछ सामान है। आज भी हमलोग चोरी करने के नियत से जा रहे थे कि आपलोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


अवधेश कुमार से अलग से पूछताछ करने पर बताया की साहब लगभग 4 माह पूर्व ग्राम करही में एक घर में घूस कर अपने भाई के साथ चोरी किये थे मेरा भाई उसी समय पकड़ा गया था तथा मै छिप कर इधर उधर रहता था जो मेरे पास से लाकेट बरामद हुआ है जिसपर ओम लिखा है यह उसी चोरी का है।



अभियुक्तों के पास से एक अदद कट्टा 12 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर,दो अदद लाकेट, 02 अदद सोनो की किल, एक जोड़ी झाला, 04 जोड़ी पायल, बिछुआ 14 अदद, 03 अदद अंगुठी,अल्प्राजोलम टैबलेट की कुल 750 गोली,एक अदद मोबाइल फोन रियलमी,1400 रुपया बरामद किया गया ।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।