जौनपुर: जौनपुर पुलिस और एसओजी टीम में वाराणसी के व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा किया है। बृजेश सिंह का शव केराकत कोतवाली के अंतर्गत सोहनी पौली गांव में खेत में मिला था। बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया गया था। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था। व्यवसाई वाराणसी के पहाड़ी क्षेत्र का निवासी था। जौनपुर पुलिस ने 14 घंटे के भीतर घटना का अनावरण कर दिया है। व्यापारी बृजेश सिंह की हत्या मामले में जौनपुर पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। व्यवसाई के यहां काम करने वाला मनीष पाल , उसके दोस्त दीपक चौहान , नितिन पाल और सरोजा पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
20 मार्च 2021 को प्रातः 08 बजे थाना केराकत पर सूचना प्राप्त हुई की थाना गद्दी क्षेत्र में सोहनी पौनी मार्ग पर महेन्द्र प्रताप के खेत में एक पुरूष का शव पडा है। मौके पर क्षेत्राधिकारी केराकत, प्रभारी निरीक्षक ,फील्ड यूनिट के द्वारा तत्काल पहुच कर शव को कब्जे मे लेकर पहचान करने की काफी कोशिक की गयी इसके क्रम में पडोसी जनपद वाराणसी ,गाजीपुर तथा आजमगढ व जनपद के समस्त थानों को इसकी सूचना दी गयी । शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु सदर मर्चरी रवाना कर दिया गया ।
दिनांक 21 मार्च 2022 को मृतक की पहचान बृजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू पुत्र चन्द्रमोहन नि0 17/135 पहडिया थाना जैतपुरा वाराणसी के रूप में हुई । मृतक के भाई कमलेश कुमार के द्वारा थाना केराकत पर लिखित तहरीर दी गयी जिस पर तत्काल मु0अ0स0 99/22 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया । मृतक के परिजन शव को लेने सदर मर्चरी रवाना हो गये|
व्यापारी की नृशंस हत्या के विरोध में वाराणसी में व्यापार मण्डल ने किया था विरोध
दोपहर मे 02 बजे यह सूचना प्राप्त हुई की वाराणसी में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों द्वारा मृतक के घर के पास काफी संख्या में उपस्थित होकर उक्त व्यापारी की नृशंस हत्या के विरोध में काफी रोश उत्तपन्न किया जा रहा था। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के आदेश पर क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मृतक के शव को साथ लेकर वाराणसी पहुंचे जहां व्यापार मण्ड़ल के प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द घटना का अनावरण करने का वचन देकर माहौल को शांत कराया गया ।
14 घंटे के भीतर हुआ खुलासा
मुकदमा पंजीकृत होने के 14 घंटे के अन्दर जौनपुर पुलिस की टीम द्वारा सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले सभी अभियुक्तों को प्रयुक्त आला कत्ल मय घटना में प्रयुक्त मृतक का वाहन वैगनार व अभियुक्तगण द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद करके अभियुक्त गणों का चालान मा0 न्यायालय जौनपुर किया गया ।
पुलिस टीम को 20 हजार रू का इनाम
उक्त घटना के त्तवरित खुलासे पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा सम्पूर्ण टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी है। व पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा 20 हजार रू के इनाम की घोषणा की गयी है।
पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था
सोमवार को जौनपुर के केराकत कोतवाली अंतर्गत सोहनी गांव में हत्या का नृशंस मामला सामने आया था। अपराधियों द्वारा अज्ञात युवक का बेरहमी से सिर कूंचा गया है। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था। युवक का मृत शरीर सनसनीखेज वारदात की दास्तान को बयां कर रहा था। शरीर पर कई जगह ईट से कूँचे से जाने के निशान थे। पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने शव को जलाने का प्रयास भी किया था। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
आशनाई में हुई हत्या बृजेश कुमार सिंह
इस संबंध में आईजी रेंज वाराणसी के सत्यनारायण ने बताया कि व्यवसाई की हत्या शराब और आशनाई के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि हत्या करने वाला अभियुक्त व्यवसाई के लॉन पर काम करता था। युवक मनीष पाल अपनी बहन के साथ लॉन पर आया था। उसी वक्त व्यवसाई की नजर उस पर पड़ गई थी। शराब पीने के बाद अक्सर व्यवसाई उसके घर पहुंच जाता था।
रॉड से मारकर उतारा मौत के घाट
व्यवसाय बृजेश सिंह पटेल शराब पीने के बाद घर पर पहुंच गया। शराब के नशे में चूर होकर वहां घर के बाहर अश्लीलता करने लगा। मनीष के घरवालों ने इसकी सूचना मनीष को दी। मनीष अपने दोस्त दीपक के साथ गाड़ी पर सवार होकर वहां पहुंच गया। उसने बताया कि इस दौरान उसका हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। गाड़ी में बैठने के दौरान कहासुनी होने लगी। इस दौरान व्यवसाई द्वारा आपत्तिजनक शब्द बोले गए। इसी दौरान उत्तेजित होकर राड से मारकर युवक ने व्यवसाई को मौत के घाट उतार दिया।
गाड़ी से लेकर आये शव
उत्तेजित होकर हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अमृता को उसी की चार पहिया गाड़ी में रात कर बनारस से जौनपुर की रोड पर निकाल आये। इस दौरान सुनसान क्षेत्र देखकर उन्होंने सबको केराकत कोतवाली के अंतर्गत सोहनी पौली गांव में गेहूं के खेत में उतार दिया। कुछ दूर सब को घसीटा इसके बाद दोबारा वहां पर ईंट से कूच दिया। पहचान छुपाने के लिए मृतक का जींस पैंट उतार कर उन्होंने माचिस की तीली से आग लगा दी। इसके बाद वापस गाड़ी से लौट आए। मृतक की गाड़ी को उन्होंने बनारस हाईवे के समीप ही खड़ा कर दिया। आरोपी द्वारा गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया।