मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: सरयू नदी के तट पर अवैध बालू खनन से भड़के ग्रामीण, धरना प्रदर्शन; MLA अजय सिंह ने की जिला प्रशासन से कार्रवाई व जांच की मांग

बस्ती: बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा के शंभूपुर में सरयू नदी के तट पर अवैध बालू खनन से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया|वही मौके पर पहुंचे हर्रैया MLA अजय सिंह ने जिला प्रशासन से कार्…

बस्ती: सरयू नदी के तट पर अवैध बालू खनन से भड़के ग्रामीण, धरना प्रदर्शन; MLA अजय सिंह ने की जिला प्रशासन से कार्रवाई व जांच की मांग
बस्ती: सरयू नदी के तट पर अवैध बालू खनन से भड़के ग्रामीण, धरना प्रदर्शन; MLA अजय सिंह ने की जिला प्रशासन से कार्रवाई व जांच की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा के शंभूपुर में सरयू नदी के तट पर अवैध बालू खनन से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया|वही मौके पर पहुंचे हर्रैया MLA अजय सिंह ने जिला प्रशासन से कार्रवाई व जांच की मांग की है।



हर्रैया विधानसभा के शंभूपुर में सरयू नदी के तट पर अवैध खनन के खिलाफ 10 से अधिक गांव के लोगो के साथ एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिंह सहित स्थानिय तमाम वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ अवैध खनन स्तल पर  पर बैठे हैं। 



अजय सिंह ने कहा, सरयू नदी का सीना अवैध खनन से छल्ली किया जा रहा है, जो नदी कटकर के गांव की तरफ बढ़ रही है उसी करार को काट कर के बालू हटाया जा रहा है। 2 मीटर का नियम है। जो कम से कम 10 मीटर गहरा खनन किया गया है। 10 हजार घन मीटर का पट्टा है, और कम से कम 50 हजार घन मीटर यह खुदाई हुई है।  जिला प्रशासन इसको संज्ञान में लेकर FIR दर्ज कर जांच करे और नियम अनुसार जुर्माना भी लगाया जाए।



 एमएलए ने कहा, ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया द्वारा ग्रामीणों को बंदूकों से धमकाते हैं और कहते है अगर कोई रास्ते में आएगा तो उसको दाग देगे। यहां माफिया द्वारा 06 बिजली के खंभे तोड़ दिए गए हैं किसी तरह लोगो की जान बची हैं। अभी तक बिजली की बहाली नही हुई है। एक पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है PWD की सड़क जिसकी भार क्षमता सिर्फ 20 टन है। जिस पर 100 से 120 टन बालू ले जाया जा रहा है। जिसके कारण पूरी सड़क टूट चुकी हैं। ग्रामीणों में अत्यंत आक्रोश है।



उन्होन  कहा, सिंचाई विभाग की जमीन पर बिना किसी अनुमति के खनन के पश्चात बालू डंप कर के ले जाया जा रहा है जो की नियम विरुद्ध है लगातार चल रहे बालू खनन पर सभी ग्रामीण वासियों का सरकार से आनुरुद है की उचती करवाही करे अन्यथा धरना जारी रहेगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।