बस्ती: बीजेपी के गोरखपुर सांसद रवि किशन कांवड़ यात्रा में शामिल होने बस्ती पहुंचे। बस्ती पहुंचे बीजेपी सांसद रवि किशन ने जनसंख्या नियंत्रण बिल पर कहा कि मैं आने वाले समय में इस देश में जनसंख्या को लेकर विस्फोट देख रहा हूं। मेरे आने वाले भविष्य के बच्चों को उस विस्फोट से बचाना है ताकि आने वाले बच्चों को अच्छी मेडिकल सुविधा मिले, अच्छी शिक्षा मिले, भोजन पानी मिले, नौकरी की व्यवस्था हो उन्हें सरकारी नौकरी मिले, यह सब यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकास के पथ पर चल कर मिलेगा। पीएम चाह रहे हैं हमारा देश विश्वगुरू बने। विश्वगुरू तब आप बनेंगे जब जनसंख्या पर नियंत्रण होगा।
जनसंख्या नियंत्रण बिल पर बोले रवि किशन:
आने वाले समय में जनसंख्या को लेकर मैं विस्फोट देख रहा हूं।
आने वाले भविष्य के बच्चों को उस विस्फोट से बचाना है। ताकि अच्छी स्वस्थ सुविधा, शिक्षा,भोजन,पानी और नौकरी मिल सके।
पीएम का सपना है कि देश विश्व गुरु बने, विश्व गुरु तब आप बनेंगे जब जनसंख्या पर नियंत्रण होगा।