मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

27 वर्षीय महिला हत्याकांड में 4 गिरफ्तार: प्रेमी देवर ने भाभी से दोस्तों के साथ 'शारीरिक संबंध' बनाने को कहा, नहीं मानी तो मिलकर मार डाला, फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए शव को पानी से धुल कर मिट्टी डाल दी

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के एक गांव में हुयी 27 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है| महिला की हत्या दुष्कर्म में नाकाम होने पर की गई…

27 वर्षीय महिला हत्याकांड में 4 गिरफ्तार: प्रेमी देवर ने भाभी से दोस्तों के साथ 'शारीरिक संबंध' बनाने को कहा, नहीं मानी तो मिलकर मार डाला, फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए शव को पानी से धुल कर मिट्टी डाल दी
27 वर्षीय महिला हत्याकांड में 4 गिरफ्तार: प्रेमी देवर ने भाभी से दोस्तों के साथ 'शारीरिक संबंध' बनाने को कहा, नहीं मानी तो मिलकर मार डाला, फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए शव को पानी से धुल कर मिट्टी डाल दी | फ़ोटो: TVL News

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के एक गांव में हुयी 27 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है| महिला की हत्या दुष्कर्म में नाकाम होने पर की गई थी| यह हत्या कोई और ने नहीं बल्कि मृतक महिला के प्रेमी देवर ने ही शारीरिक संबंध बनाने में असफल होने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर की गई थी| बलात्कार के प्रयास में विफल होने पर महिला की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को स्वाट/सर्विलांस टीम व चांदपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है| 



मृतका के शव को पानी से धुल दिया और उस पर मिट्टी डाल दी फिंगर प्रिंट न मिल सके, इसके डर से उन्होने मृतका के शव मिले हो तुम

चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककराला भगवंतपुर निवासी 27 वर्षीय कुमकुम पत्नी सुनील का शव 19 जुलाई को ककराला जंगल में गांव के ही जगदीश के खेत से बरामद हुआ था। मृतका के गले में उसी की चुनरी का फंदा लगा हुआ था। इस सम्बन्ध में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर चांदपुर पुलिस स्टेशन में ककराला भगवंतपुर गांव के ही निवासी अंशुल पुत्र राकेश, .छोटू पुत्र उदयराज, .कंचन पुत्र बब्बे शर्मा, दीपक पुत्र नन्द, राजू पुत्र तेजपाल और अनिल पुत्र नन्हे व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मृत्यु होना आया तथा दुष्कर्म की पुष्टि नही हुई। अभियोग में धारा 376डी का लोप कर, 376/511 भादवि की वृद्धि की गई।



पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या जैसी सनसनीखेज घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी, चांदपुर के नेतृत्व में स्वाट/सर्विलांस टीम तथा थाना चांदपुर पुलिस को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी चादपुर के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना चांदपुर पुलिस द्वारा आज  25 जुलाई को मामले में नामजद तथा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आये आरोपी विशाल पुत्र मुकेश, छोटू पुत्र उदयराज , अमित पुत्र राजेन्द्र , कोशिन्द्र पुत्र रामअवतार (निवासीगण ग्राम भगवन्तपुर ककराला)  को ताहरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर ईख के खेत से पानी की बोतल, अमित का मोबाइल फोन, जिसमें कुमकुम के फोटो है को बरामद किया गया। 



 पूछताछ में आरोपी प्रेमी देवर विशाल ने बताया कि, मृतका कुमकुम रिश्ते में उसकी चचेरी भाभी है। कुमकुम के पति, जेठ व परिवारजन बाहर रहते है। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने तंत्र विद्या आदि से कुमकुम को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया तथा समय-समय पर चोरी छिपे-मिलकर प्रेम सम्बन्ध बनाने लगे। पिछले कुछ समय से कुमकुम उससे खुश नहीं थी तथा उससे छुटकारा पाना चाहती थी। कुमकुम उसका फोन नही उठाती थी तो वह अलग-अलग फोन नंबर से कुमकुम से बात करता था।



18 जुलाई की शाम को गांव के ही पंचायत भवन मे वह अपने दोस्त छोटू, अमित तथा कोशिन्द्र के साथ बैठा था। इसी दौरान उसके दोस्तों ने उससे कहा कि कुमकुम बहुत सुन्दर है, उनके भी कुमकुम के साथ सम्बन्ध बनवा दे। उन्होने योजना बनाई कि कुमकुम सुबह चारा लेने आयेगी तथा वह तुम्हे आने का इशारा कर देगा तुम भी आ जाना। 



योजनानुसार जब 19 जुलाई को कुमकुम समय प्रातः करीब 07.45 बजे घर से चारा लेने जंगल में गयी तो वह भी पीछे-पीछे चला गया। जब कुमकुम घास काट रही थी तो वे चारो कुमकुम के पास पहुँच गये तथा कुमकुम से सम्बन्ध बनाने की बात करने लगे। इस बात का कुमकुम ने विरोध किया और शोर मचा दिया तथा सारी बातें गांव में जाकर बताने की कहकर वहां से भागने लगी। समाज में बेइज्जती तथा पुलिस द्वारा पकडे जाने के डर से उन्होने कुमकुम को घेरकर उसी के दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। 



मृतका के शरीर से पुलिस को उनके फिंगर प्रिन्ट न मिल सके, इसके डर से उन्होने मृतका के शव को पानी से धुल दिया और उस पर मिट्टी डाल दी, पानी की खाली बोतल को ईख के खेत की मेढ में छिपाकर वहां से भाग गए।



नाम व पता अभियुक्तगण:

1.विशाल पुत्र मुकेश निवासी ग्राम भगवन्तपुर ककराला थाना चांदपुर

2.छोटू पुत्र उदयराज निवासी ग्राम भगवन्तपुर ककराला थाना चांदपुर

3.अमित पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम भगवन्तपुर ककराला थाना चांदपुर

4.कोशिन्द्र पुत्र रामअवतार, निवासी ग्राम भगवन्तपुर ककराला थाना चांदपुर जनपद बिजनौर 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।