मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: युवक को खंभे से बांधकर पीटा, बचाव में आए परिवार के तीन लोग भी घायल; मुकदमा दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को खंभे से बांधकर पीटा। बीच बचाव करने आए परिवार के 3 अन्‍य सदस्यों को भी पीट दिया। खंभे में बा…

बस्ती: युवक को खंभे से बांधकर पीटा, बचाव में आए परिवार के तीन लोग भी घायल; मुकदमा दर्ज
बस्ती: युवक को खंभे से बांधकर पीटा, बचाव में आए परिवार के तीन लोग भी घायल; मुकदमा दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को खंभे से बांधकर पीटा। बीच बचाव करने आए परिवार के 3 अन्‍य सदस्यों को भी पीट दिया। खंभे में बांधकर युवक को पीटे जाने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और खंभे में बंधे युवक को छुडाया। बताया जा रहा,ये मामला प्रेम- प्रसग से जुड़ा है| हालाँकि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया|



जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तुसायल गांव निवासी दिनेश सोनी और बुधई के बीच आपसी विवाद चल रहा है। इसी के चलते कुछ माह पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया गया था। एक पक्ष का कहना है कि दिनेश सोनी की हरकतें कम नहीं हुई।



हरकतों से आजिज आकर उसे समझाने का प्रयास किया तो वह झगडा करने पर उतारू हो गया। वहीं दिनेश के परिवार वालों का कहना है कि मंगलवार की रात में बुधई के परिवार वालों ने विवाद को लेकर उसे पकडकर पीटा और खंभे से बांध दिया। परिवार के लोग उसे छुडाने आए तो उन्‍हे भी मारा पीटा। मारपीट में रवि सोनी, गुडिया, चांदनी भी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भानपुर पहुंचवाया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद डाक्‍टर ने उन्‍हें जिला अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया।



थाना सोनहा अंतर्गत दो पक्षों में पुरानी रंजीश को लेकर हुई मारपीट के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि ,''कल यानी मंगलवार (12 अप्रैल 2022) को तुसायल गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट हुई थी| मारपीट में रवि सोनी और उनके परिजनों को चोटे आई थी| आज यानी बुधवार को रवि सोनी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया| नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।