मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मुरादाबाद: ऑटोलिफ्टर गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, 10 कार व 40 कटी हुई कारों के भारी मात्रा में पार्ट्स- इंजन बरामद

मुरादाबाद: मुरादाबाद पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्यों को उठाने के बाद अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी में पुलिस को 10 कार व 40 कटी हुई कार…

मुरादाबाद: ऑटोलिफ्टर गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, 10 कार व 40 कटी हुई कारों के भारी मात्रा में पार्ट्स- इंजन बरामद
मुरादाबाद: ऑटोलिफ्टर गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, 10 कार व 40 कटी हुई कारों के भारी मात्रा में पार्ट्स- इंजन बरामद | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: मुरादाबाद पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्यों को उठाने के बाद अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी में पुलिस को 10 कार व 40 कटी हुई कारों के भारी मात्रा में पार्टस् मिले हैं। पुलिस ने बताया,'''ग्राम गिन्दोङा पुलिया के पास कैलसा रोड आउटर कस्बा व थाना पाकबङा के पास से थाना पाकबडा पुलिस व एसओजी सयुक्त टीम द्वारा चोरी के वाहनो का कटान करने वाले व वाहन को चुराने वाले गैंग के 6 सदस्यों (शाहिद पुत्र लियाकत, रियाजुल पुत्र वजीरुद्दीन,  नसीरूद्दीन उर्फ नासिर पुत्र फारूख , इमरान पुत्र मन्नु , फुरकान पुत्र छोटे तथा अरमान पुत्र युसूफ) को गिरफ्तार किया गया। 



पूछताछ करने पर अभियुक्त नारुद्दीन उर्फ नासिर ने बताया गया कि कुछ समय पहले उसका सम्पर्क ग्राम चौधरपुर थाना डिडौली जिला अमरोहा के मुनवा उर्फ मुन्ना पुत्र गुलवाज हुसैन तथा उसके भाई अली अहमद उर्फ गुप्ता तथा रिजवान पुत्र मुनवा उर्फ मुन्ना से हुआ जो पहले से ही चोरी की गाड़ियों को काटने व बेचने का काम करते थे, के कहने पर उसने भी ग्राम गिन्दोङा पुलिया स्थित मकान में चोरी की गाड़ियों को काटने व बेचने का काम शुरू किया गया जिसमे उससे अच्छा मुनाफा होता है। 



अभियुक्तगण के द्वारा बताया गया कि जिला सम्भल के मौ0 गरीब के रहने वाला सालिम व मौ0 जगत का रहने वाला जुम्मा अपने साथी शाने आलम पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम सहसपुर निगोला थाना असमोली जिला अमरोहा के माध्यम से चोरी की गाडिया लेकर आते थे इन चोरी की गाड़ियों को सभी लोग कन्डीशन के हिसाब से लगभग 30-35 हजार रुपये मे खरीद लेते और फिर इनमे से जो गाडिया सही होती थी उन गाडियों के इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर आदि को बदल कर नये कागज तैयार करके अच्छे दामो मे बेच देते तथा कुछ गाडियों मे जो अच्छा सामान होता था उनको अलग-अलग निकाल कर जैसे स्टेप्नी को तीन से चार हजार, इंजन को बीस से तीस हजार, लाईट को 800 – 1000, एसी कम्प्रेशर को चार से पांच हजार रुपये तथा शेष स्क्रेप ( कबाड़ ) को चलते फिरते लोगो को बेच देते है। 



जिससे प्रत्येक गाङी पर 25-30 हजार रुपये का मुनाफा हो जाता है जिसे सभी लोग आपस मे बराबर बराबर बांट लेते है तथा एक ईको कार रजि0 स0 DL8CAH0497 कस्बा पाकबडा से करीब दो माह पूर्व मे चोरी की थी जिसको उन्होने इंजन व उसके पार्ट्स काटकर बेचते थे| जिसमे से दो खिड़की व एक एक्सल दो टायर मय रिम के बचे है एवं दूसरी गाड़ी थाना कटघर क्षेत्र से रजि0 न0 DL8CAJ3416 रंग ग्रे करीब 10-12 दिन पहले चोरी की थी| जो अभी तक उन्होने काटी नही है....., तीसरी गाड़ी फोर्स मैक्सी कैब रजि0 न0 UP85BT3292 को भी हमने वजीरगंज बदांयू से चोरी की थी, को काट कर उसके पार्ट्स को स्क्रैप में बेच दिया है|  जिसमें से एक एक्सल व चार टायर अभी बचे है|



चौथी गाड़ी स्कोडा रजि0 न0 UP14CH1075 के संबंध में उन्होने ने बताया कि लगभग 5-6 महीने पहले उन्होने ही थाना क्षेत्र मझोला से चोरी की थी जिसको अभी काट कर बेचा नही है इसके अलावा और गाडिया जिला मुरादाबाद के सिविल लाईन , कोतवाली तथा दिल्ली, गाजयिबाद व नोएडा आदि क्षेत्रो से भी चोरी करके काट कर बेच दी और बताया कि शाहिद, रियाजुल , इमरान , फुरकान, अरमान गाडियों को चुराकर तथा चोरी की गाडिया अन्य लोगो से खरीद कर लाते है। आज उनके पास मे 10 गाडिया काटने को बची थी और कटी गाडियों के 40 इंजन व कुछ गाडियों के दरवाजे व स्टैपनी आदि सामान तथा शेष स्क्रेप बचा था जिसे एक दो दिन मे बेचने वाले थे 



मुरादाबाद के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ,''''पुलिस टीम ने एक बहुत बड़े और शातिर अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है। ये चोरी की गाड़ियों को विभिन्न जगहों से प्राप्त कर उसका अवैध कटान करते थे और फिर उसे मार्केट में सप्लाई करते थे| इस गिरोह के कुल 6 सदस्य गिरफ़्तार किए गए हैं और उनकी निशानदेही पर गाड़ियों के कटान से प्राप्त कुल 40 इंजन और 10 पूरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। अभी इस गिरोह के 6 अभियुक्तों की गिरफ़्तारी करना बाकी है, इसमें मास्टरमाइंड भी शामिल है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।