मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में युवक गिरफ्तार: जबरिया मोबाइल देकर बात करने के लिए बना रहा था दबाव, तंग आकर किशोरी ने फंदे से लटककर दी थी जान

बस्ती: दुबौलिया पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले नामजद अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ कुम्बले को गिरफ्तार कर लिया है दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पायकपुर के राजस्व गांव हरैय…

बस्ती में खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में युवक गिरफ्तार: जबरिया मोबाइल देकर बात करने के लिए बना रहा था दबाव, तंग आकर किशोरी ने फंदे से लटककर दी थी जान
बस्ती में खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में युवक गिरफ्तार: जबरिया मोबाइल देकर बात करने के लिए बना रहा था दबाव, तंग आकर किशोरी ने फंदे से लटककर दी थी जान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: दुबौलिया पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले नामजद अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ कुम्बले को गिरफ्तार कर लिया है दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पायकपुर के राजस्व गांव हरैया पायकपुर में 16 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में गांव के ही एक युवक कुम्बले को देईडीहा बाजार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है। हरैया पायकपुर निवासी 19 वर्षीय कुम्बले पर आरोप है कि उसने किशोरी को आत्महत्या के लिए बाध्य किया।




जिले में 8 फरवरी को दुबौलिया थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा 16 वर्षीय निशा चौधरी पुत्री दीनदयाल चौधरी की घर की बडेर से दुपट्टे के फंदे से संदिग्ध अवस्था में लटकती लाश मिली थी। जिस समय यह घटना हुई परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। गन्ने के खेत से घर वापस पहुंची उसकी मां ने बेटी को छप्पर के घर में दुपट्टे के फंदे से झूलते देखा था। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे थे और पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


किशोरी की मां की तहरीर पर मामले में दुबौलिया पुलिस ने 11 फरवरी को गांव के ही निवासी अनिल उर्फ कुम्बले के विरूद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया और 24 घंटे के भीतर आरोपी को देईडीहा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां रेशमा देवी का आरोप है कि आरोपी उसकी बेटी को जबरिया मोबाइल देकर बात करने के लिए दबाव डाल कर परेशान कर रहा था जिससे तंग आकर उसने दुप्पटे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। दुबौलिया पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अन्दर आरोपी को मुखबिर की सूचना पर देईडीहा बाजार से अरेस्ट कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।