बस्ती: पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के आवास पर बसपा और भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल
बस्ती: बस्ती के रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा बसपा और भाजपा छोड़ जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सहाय चौ…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती: पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के आवास पर बसपा और भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती के रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा बसपा और भाजपा छोड़ जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सहाय चौधरी, रामगनेश चौधरी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के आवास पर सभी ने सपा की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिले की सभी 5 विधान सभा सीटों से सपा उम्मीदवार भी मौजूद रहे।
बसपा छोड़कर सपा का दामन थामने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने कहा कि बसपा अपनी नीतियों से भटक गई है। इस कारण बसपा में उन्हे घुटन महसूस हो रही थी, जिस कारण उन्होंने बसपा छोड़ दिया। सपा की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जनता के हित के मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।