मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : दिल्ली में भाजपा की जीत पर बस्ती में मनाया गया विजय उत्सव

दिल्ली में 27 वर्षों बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की सफलता ने बस्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।इस उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष विव…

बस्ती न्यूज़ : दिल्ली में भाजपा की जीत पर बस्ती में मनाया गया विजय उत्सव
बस्ती न्यूज़ : दिल्ली में भाजपा की जीत पर बस्ती में मनाया गया विजय उत्सव — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News



 दिल्ली में 27 वर्षों बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की सफलता ने बस्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।


इस उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जोरदार विजय उत्सव का आयोजन किया गया।


पूर्व मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि बस्ती के भाजपा कार्यालय से लेकर कंपनी बाग चौराहे तक एक भव्य विजय यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटीं और ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-योगी हरीश द्विवेदी जिन्दाबाद जैसे जोशीले नारों से माहौल को उत्साहित कर दिया।


साथ ही साथ जिले के सभी 26 मण्डलों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश भगवामय होता जा रहा है और अब इसमें दिल्ली भी शामिल हो गई है।


उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की मुहर बताते हुए कहा कि यह जीत साबित करती है कि जनता भाजपा के विकास कार्यों और सुरक्षित शासन पर भरोसा करती है।


जिलाध्यक्ष ने आगे कहा, "इस चुनाव परिणाम से विपक्ष पूरी तरह हताश है। जनता ने यह संदेश दे दिया है कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ही सबसे उपयुक्त विकल्प है।


कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी जैसे पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अनूप खरे, गोपेश्वर त्रिपाठी, दिवाकर मिश्र, चंद्रशेखर मुन्ना, सतेंद्र सिंह भोलू, अंकुर वर्मा, गजेन्द्र सिंह, जगदीश शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ल


सुमन सिंह, दिलीप पांडेय, गिल्लम चौधरी, पिंटू तिवारी, मनमोहन श्रीवास्तव, अलोक पांडेय, अखंड सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, ममता सिंह, गौरव अग्रवाल, रमेश चक्रवर्ती, अमित गुप्ता, चुरकी बाबा, राजेंद्र राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाजपा कार्यकर्ताओं का यह उत्साह इस बात का संकेत है कि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होती जा रही है और आने वाले चुनावों में भी जनता का विश्वास जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।