बस्ती। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सालों से संचालित हो रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। लंबे समय से प्रशासन को इस रैकेट के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं, लेकिन हर बार पुलिस की कार्रवाई से पहले ही सूचना लीक हो जाने से आरोपी बच निकलते थे।
इस बार SP बस्ती अभिनंदन ने खुद मौके पर पहुंचकर छापा मारा और अपनी निगरानी में कार्रवाई को अंजाम दिया। SOG प्रभारी चंद्रकांत पांडेय की टीम की कड़ी मेहनत आखिर रंग लाई और मौके से कई लड़के और लड़कियां बरामद किए गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरे में दो बोरे में भरे कंडोम पैकेट भी मिले, जिससे रैकेट के बड़े स्तर पर संचालित होने की पुष्टि होती है। यह कार्रवाई मड़वानगर टोल प्लाजा के पास की गई, जहां लंबे समय से इस गोरखधंधे के चलने की आशंका थी।
इस इलाके में मड़वानगर, पटेल चौक और बड़ेवन पुलिस चौकियों का बार्डर होने के कारण पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। मड़वानगर चौकी इंचार्ज अतुल अनजान को भी कई बार फोन पर जानकारी दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
हाल ही में SP अभिनंदन ने थानों और चौकियों में तैनात कारखासों को हटाया, जिसके बाद यह बड़ी सफलता हाथ लगी।
इस कार्रवाई में ASP ओपी सिंह, CO सतेंद्र भूषण तिवारी, SOG टीम के रमेश यादव, अभय उपाध्याय, इरशाद, धर्मेंद्र, शिवम यादव, चंदन भारती और सर्विलांस टीम के संतोष यादव मौजूद रहे।