Time:
Login Register

बस्ती: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

By tvlnews April 30, 2026
बस्ती: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा-पिपरपाती मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, हीरालाल (55 वर्ष) पुत्र भुरई साइकिल से कुदरहा से पिपरपाती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बैसिया चौराहे से पश्चिम रामजानकी मार्ग पर पीछे से तेज गति में आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हीरालाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। 


घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा (कुदरहा) भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कैली, बस्ती रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुदरहा-पिपरपाती मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वाहनों की रफ्तार नियंत्रित कराने की मांग की है।

Powered by Froala Editor

You May Also Like