बस्ती: युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सचिवों व पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न
कुदरहा, बस्ती: कुदरहा ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जीरो पॉवर्टी परिवारों के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु ग्राम सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बस्ती: युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सचिवों व पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कुदरहा, बस्ती: कुदरहा ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जीरो पॉवर्टी परिवारों के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु ग्राम सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योजना की पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं ऋण सुविधा की विस्तृत जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और पात्र युवाओं का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों के चयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसी प्रकार की समस्या होने पर अधिकारी से सीधे संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान सचिवों एवं पंचायत सहायकों से प्रश्न पूछकर योजना संबंधी जानकारी का मूल्यांकन भी किया गया। बताया गया कि सीएम फेलो चयन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे तथा वरीयता क्रम के अनुसार लाभार्थियों की सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सीएम फेलो आनंद सोनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। युवा जब स्वरोजगार से जुड़ेंगे तो क्षेत्र और प्रदेश दोनों का विकास तेजी से होगा। प्रशिक्षण में सीएम युवा फेलो अर्जुन गौतम, शाखा प्रबंधक गायघाट सुमित कुमार एवं डीपीएमयू प्रमोद कुमार ने योजना की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि प्रथम चरण में 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए 4 वर्ष तक शत-प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
योजना की प्रमुख पात्रता शर्तें:
योजना का लाभ ग्राम पंचायत की जीरो पॉवर्टी सूची में शामिल परिवारों को दिया जाएगा। लाभार्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कम से कम कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही लाभार्थी या उसके पति-पत्नी के नाम पर किसी प्रकार का पूर्व अनुदान अथवा चकरी ऋण नहीं होना चाहिए। चयन के लिए 700 से अधिक सिविल स्कोर अनिवार्य रखा गया है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 अप्रैल 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 अप्रैल 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।