Basti news: दुबई में बस्ती के युवक की संदिग्ध मौत, शव न आने से परिवार बेहाल — न्याय की लगाई गुहार
बस्ती:बड़ी उम्मीद के साथ दुबई कमाने गये दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी विजय पुत्र स्वर्गीय शत्रुघ्न चौहान का शव अभी तक घर न पहुंचने से परिजन परेशान है। फोन पर सूचना मिली थी कि विगत 14 मार्च 2…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें6 बार पढ़ा गया
Basti news: दुबई में बस्ती के युवक की संदिग्ध मौत, शव न आने से परिवार बेहाल — न्याय की लगाई गुहार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती:बड़ी उम्मीद के साथ दुबई कमाने गये दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी विजय पुत्र स्वर्गीय शत्रुघ्न चौहान का शव अभी तक घर न पहुंचने से परिजन परेशान है। फोन पर सूचना मिली थी कि विगत 14 मार्च 2025 को यूनाइटेड अरब अमीरात के शहर दुबई की जनरल कांटेविंग कम्पनी में कार्यरत कुछ लोगों ने विजय की हत्या कर दिया। अभी तक कम्पनी द्वारा विजय का शव उसके घर तक नहीं पहुंचाया गया न तो दोषियों की गिरफ्तारी ही किया गया।
सोमवार को विजय के बड़े भाई इन्द्रजीत ने मां गिरिजा देवी के साथ प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्र देकर विजय के शव को घर तक पहुंचाने, क्षतिपूर्ति देने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। विजय के हत्या की सूचना के बाद से ही पूरा परिवार परेशान है और न्याय की गुहार लगा रहा है। 20 दिन का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक परिवार को कोई न्याय नहीं मिल पाया है। विजय के बड़े भाई इन्द्रजीत ने बताया कि कम्पनी की ओर से कोई सूचना नहीं दिया गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।