मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bathinda Military Station Firing: INSAS रायफल और मैगजीन बरामद

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज सुबह (12 अप्रैल, 2023 को) फायरिंग की घटना चार जवानों की मौत हो गई| भारतीय सेना ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में सर्च टीम ने मैगजीन के स…

Bathinda Military Station Firing: INSAS रायफल और मैगजीन बरामद
Bathinda Military Station Firing: INSAS रायफल और मैगजीन बरामद | फ़ोटो: TVL News

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज सुबह (12 अप्रैल, 2023 को) फायरिंग की घटना चार जवानों की मौत हो गई| भारतीय सेना ने  बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS रायफल बरामद की है।  बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी की घटना में चार जवानों की मौत हो गई| मृतक जवान सो रहे थे जब उनके बैरक में हमला किया गया। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 



बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में FIR के अनुसार चार जवान - सागर, कमलेश, संतोष और योगेश अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 



भारतीय सेना ने बुधवार शाम को एक बयान में कहा कि,''बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है|



भारतीय सेना ने कहा कि,'पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। सेना ने कहा कि यह दोहराया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है/गिरफ्तार नहीं किया गया है।



छावनी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में कुर्ता पजामा पहने दो व्यक्तियों के पास INSAS रायफल और कुल्हाड़ी थी, जिसमें चार जवानों की मौत हो गयी। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे।



मिलिट्री स्टेशन में हत्याओं के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी हमलावर फरार हैं। मिलिट्री स्टेशन में कॉम्बिंग ऑप अभी भी जारी है। मकसद अभी भी अज्ञात है क्योंकि सेना और पंजाब पुलिस सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बठिंडा एसपी (जांच) अजय गांधी ने कहा कि गोलीबारी के पीछे सादी पोशाक में दो व्यक्तियों का हाथ माना जा रहा है। अजय बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की जांच कर रहे पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे हैं। 



2 दिन पहले चोरी हुई थी राइफल

अधिकारियों ने कहा कि दो दिन पहले सेना की एक इकाई से एक राइफल और कुछ राउंड गायब हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर ADGP सुरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा,''सुबह 4:30 बजे फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। हम सेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। राइफल चोरी होने को लेकर 2-3 दिन पहले FIR दर्ज़ की गई थी जिसकी जांच की जा रही है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।