मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 सितंबर 2026

वरुण धवन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है 'बवाल'

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लेटेस्ट वेंचर 'बवाल' की शूटिंग इन दिनों पोलैंड के वारसॉ में चल रही है। इस फिल्म में जेन-जेड सेंसेशन वरुण धवन और जान्हवी कपूर हैं। इस फिल्म के जरिए सबसे प्रतिभाशाली अभिने…

वरुण धवन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है 'बवाल'
वरुण धवन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है 'बवाल' | फ़ोटो: TVL News

निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लेटेस्ट वेंचर 'बवाल' की शूटिंग इन दिनों पोलैंड के वारसॉ में चल रही है। इस फिल्म में जेन-जेड सेंसेशन वरुण धवन और जान्हवी कपूर हैं। इस फिल्म के जरिए सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक को लाने के अलावा, नेशनल अवॉर्ड विनर जोड़ी एक शानदार फिल्म बनाने की प्रक्रिया में है। बवाल प्रोडक्शन वैल्यू के हिसाब से वरुण धवन की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी।


निर्माताओं के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, "हमने पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ जैसे सबसे महंगे और दिलचस्प लोकेशन्स के साथ-साथ इंडिया में भी फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग की है। यह एक बहुत ही अनोखी लव स्टोरी है और अब हम वारसॉ में एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की तैयारी कर रहे हैं। हमने जर्मनी से एक्शन निर्देशकों और स्टंटमैन को हर दिन 700+ सदस्यों के एक प्रतिभाशाली दल के साथ बुलाया है, नितेश सर और साजिद सर इस फिल्म के जरिए  दर्शकों को एक विजुअल ट्रीट देने की तैयारी में हैं।"


सूत्र ने आगे कहा, “प्लानिंग के अनुसार एक एक्शन सीक्वेंस के लिए कई चीजों की आवश्यकता थी जिसमें 45 प्लस हेजहोग्स के साथ-साथ असंख्य संख्या में ग्रेनेड, चाकू और विभिन्न प्रकार के विस्फोटक एक अहम एक्शन सीक्वेंस के लिए चाहिए थे जिसे कल से शूट किया जाएगा। रोजाना शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ का खर्चा आता है और यह 10 दिनों का शेड्यूल है। यह वरुण की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।"


हाल ही में बवाल अभिनेता वरुण धवन की एक वीडियो यह कहते हुए वायरल हुई कि टीम अपने अगले शेड्यूल के लिए वारसॉ, पोलैंड जा रही है।


'बवाल' नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है और अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित हैं और 7 अप्रैल, 2023 को स्क्रीन पर आएगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।