मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव और राकेश तिवारी के बोलबम सांग 'चलली भउजी देवघरवा' ने जीता दर्शकों का दिल

भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। अपने इसी अंदाज के कारण वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस के गाने आए दिन यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में…

माही श्रीवास्तव और राकेश तिवारी के बोलबम सांग 'चलली भउजी देवघरवा' ने जीता दर्शकों का दिल
माही श्रीवास्तव और राकेश तिवारी के बोलबम सांग 'चलली भउजी देवघरवा' ने जीता दर्शकों का दिल | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। अपने इसी अंदाज के कारण वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस के गाने आए दिन यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में माही श्रीवास्तव का नया बोलबम सांग 'चलली भउजी देवघरवा' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस सांग को भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर राकेश तिवारी ने गाया है। जिहोंने अभी हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ एक्ससीलुसिस कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। गाने के वीडियो में माही का देसी लुक दर्शकों को खूब भा रहा है।

गाने के बोल दिल को छू लेने वाले हैं जिसमें राकेश तिवारी गा रहे हैं कि सुल्तानगंज से भरके जलवा चलली भउजी देवघरवा, नजरवा जन लगे, तो बडी लागले आँखी कजरवा। गाने को बड़े ही सुंदर और भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है। जिसे देखकर मन में देवघर जाने की तीव्र इच्छा जागृत होती है। इस सांग में गोल्डी जायसवाल के साथ माही की जोड़ी कमाल की नजर आ रही है।



वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत बोलबम सांग 'चलली भउजी देवघरवा' के सिंगर राकेश तिवारी हैं। वही इसके लेखक छोटे मद्धेशिया हैं। इसका संगीत त्रिभुवन यादव ने तैयार किया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी गोल्डी जायसवाल ने संभाली है। वही कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने की है।

काम के मोर्चे पर बात करें तो माही श्रीवास्तव जोकि आखिरी बार ‘दुल्हा देहाती चाही’ और ‘कांवर डबल उठईहअ’ जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। ये गाना यूट्यूब पर हिट रहा। म्यूजिक वीडियो और एलबम में धमाका करने के बाद माही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह अपनी पहली फिल्म ‘पंख’ में बहुत जल्द दिखाई देने वाली है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।