मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बेगूसराय में डाक्टर का पकड़ौआ विवाह: बीमार जानवर के इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर को बुलाया, रास्ते में 3 लोगों ने अपहरण कर मंदिर में जबरन करवा दी शादी

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक पशु चिकित्सक का अपहरण कर जबर्दस्ती शादी कराने का मामला आया। बेगुसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में पशु चिकित्सक को बिमार जानवार देखने के लिए बुलाया, रास्ते में उसका अप…

बेगूसराय में डाक्टर का पकड़ौआ विवाह: बीमार जानवर के इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर को बुलाया, रास्ते में 3 लोगों ने अपहरण कर मंदिर में जबरन करवा दी शादी
बेगूसराय में डाक्टर का पकड़ौआ विवाह: बीमार जानवर के इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर को बुलाया, रास्ते में 3 लोगों ने अपहरण कर मंदिर में जबरन करवा दी शादी | फ़ोटो: TVL News

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक पशु चिकित्सक का अपहरण कर जबर्दस्ती शादी कराने का मामला आया। बेगुसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में  पशु चिकित्सक को बिमार जानवार देखने के लिए बुलाया,  रास्ते में उसका अपहरण किया गया और मंदिर में शादी करा दी। मामला तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव का है।  तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव निवासी सत्‍यम कुमार पुत्र सुबोध कुमार झा ग्रामीण पशु चिकित्‍सक (वेटनरी डॉक्टर) के तौर पर सेवा देते हैं। 



सोमवार की दोपहर वेटनरी डॉक्टर सत्यम कुमार को लोगों ने बिमार जानवार देखने के लिए बुलाया था,इसके बाद लोगों ने सत्यम का अपहरण कर लिया और जबरन एक लड़की से उनका विवाह करवा दिया| जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की| इसके बाद परिजनों को पता चला कि,''अपहरण कर डाक्‍टर की जबर्दस्‍ती शादी करा दी गई है। 



मंगलवार की सुबह  परिजनों को तेघड़ा वार्ड एक स्थित हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री से जबरन शादी किए जाने की जानकारी हुई। इस संबंध में परिजनों ने तेघड़ा थाना में पशु चिकित्सक का अपहरण कर शादी करने का प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवायी है| पिता ने पुलिस को आवेदन देकर अपने बेटे को लौटाने की गुहार लगाई है। अब  पुलिस डॉक्टर सत्यम की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। 



पिता सुबोध कुमार झा ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि,'' उनका बेटा 13 जून की दोपहर घर से निकला था देर तक घर नहीं लौटने पर जब खोजबीन की गई तो| मंगलवार की सुबह एक वीडियो सामने आया, जिसमें मंदिर में सत्यम और उसके साथ दुल्हन के कपड़े में एक लड़की बैठी हुई थी|  आस-पास लोगों की भीड़ थी और पंडित मंत्रोच्चारण कर रहा था।



पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया, “इसे 12:10 पर बिमार जानवार देखने के लिए बुलाया था, जिसके बाद 3 लोगों ने इसका अपहरण किया। घर में भी सब लोग परेशान और चिंतित थे जिसके बाद हम पुलिस के पास गए।”



बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया,'' हमारे पास सूचना आई थी और लड़के के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। हमने SHO और अन्य अधिकारियों को मामले में ठीक से जांच कराने के लिए कहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उन पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।