नई दिल्ली:नेशनल हेराल्ड मामले में बुधवार को लगातार तीसरे दिन ED ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ की। आज भी ED ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। उन्हें फिर से पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है। नेशनल हेराल्ड अखबार केस में राहुल गांधी से 3 दिन में 30 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की जा चुकी है।
LIVE Updates
प्रवर्तन निदेशालय(ED) के कार्यालय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी रवाना हुए। उन्हें नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को फिर से जांच में शामिल होने के लिए बोला गया है।
पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के दो कार्यकर्ता:
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच के विरोध में एनएसयूआई (NSUI) के दो कार्यकर्ता दिल्ली में पानी की टंकी पर चढ़ गए।
कोई प्रतिशोध नहीं:लाल खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘ कोई प्रतिशोध नहीं है। इस मामले की जांच CID, सुप्रीम कोर्ट भी कर रही है। यह AGL का मुद्दा है। इसमें इन लोगों ने पैसा का दुरूपयोग किया। ED देखेगी कि उन पैसों का गलत इस्तेमाल हुआ कि नहीं..यह फ़ैसला ED करेगी कि वे दोषी है कि नहीं|
ED पर राहुल गांधी के साथ 'अमानवीय व्यवहार और अपमान' का आरोप
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोप लगाया कि "ईडी द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ अमानवीय व्यवहार और अपमान किया गया।"
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हम कड़े से कड़े शब्दों में मोदी सरकार व दिल्ली पुलिस के इस कु-कृत्य की भर्त्सना करते हैं हम मांग करते हैं कि उन सब पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज कर उन्हें सस्पेंड किया जाए व उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी बैठे|
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,हमारे धैर्य का इम्तिहान न लें,हम गांधीवादी व अहिंसक है,पर इसका हिसाब लिया जाएगा वो सारे दिल्ली पुलिस अधिकारी जो कठपुतली बन मोदी सरकार की चापलूसी व तलवे चाटने में लगे है वो ये जान लें कि एक-एक अधिकारी का जो कानून-संविधान की हत्या कर कानून अपने हाथ में ले रहा है,उसका हिसाब भी होगा
कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया।
केस में कोई तथ्य और आधार नहीं: सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,;जिस प्रकार से अनावश्यक दवाब बना कर एजेंसी का इस्तमाल किया जा रहा है, हम उसका विरोध करते हैं। केस में कोई तथ्य और आधार नहीं है। 7 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव और विधानसभा चुनावों के निकट पार्टी पर दवाब बनाने की कोशिश हो रही है| हम पर दवाब बनाना राजनीतिक साजिश है। दिल्ली पुलिस पार्टी मुख्यालय में घुस कर लाठीचार्ज कर रही है। नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। लोकतंत्र में हमें विरोध करने का अधिकार है। हमने कोई कानून नहीं तोड़ा है। सरकार के पास हमारी आवाज को दबाने का अधिकार नहीं है|
पुलिस द्वारा लाठी चलाने वाली बात ग़लत है: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP सागर हुड्डा ने कहा,''पुलिस ने आज भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आज की प्रदर्शन के लिए कांग्रेस की ओर से कोई अनुमति नहीं मांगी थी। अभी तक 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा लाठी चलाने वाली बात ग़लत है|
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपने ही पार्टी मुख्यालय पर नहीं जा पा रहे हैं:दीपेंद्र सिंह हुड्डा
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,;;यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपने ही पार्टी मुख्यालय पर नहीं जा पा रहे हैं, ये सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई कार्रवाई दिखती है। सभी राजनीतिक विरोधी की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है। आज मेरे सरकारी घर को भी सील कर दिया गया|
दिल्ली: पुलिस के मुख्यालय में प्रवेश के मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और अधीर रंजन चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं की बैठक चल रही है।
‘‘बीजेपी, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई हैं‘‘;
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ बीजेपी, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है, AICC के कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारना पीटना संयम की सब हदें पार कर गई है। दिल्ली पुलिस के कठपुतली अधिकारी भी जान लें कि ये याद रखा जाएगा| हम गांधीवादी, शांतिप्रिय और अहिंसक हैं। आप अगर नेमप्लेट उतार कर दफ्तर के दरवाजे तोड़ कर गुंडागर्दी करेंगे तो फिर ये मत समझिए कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप बैठे रहेंगे। हमें जवाब देना भी आता है|
अजय कुमार लल्लू को हिरासत में लिया गया
कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया।
दिल्ली: राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा,'कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कुएं से निकल रही कहानी देश के लूट की 100% छूट वाली है।जब मोदी जी CM थे तो गुजरात में किसी एजेंसी ने गलत तरीके से 20-25 घंटे पूछताछ की। PM गए जवाब दिया,उसके बाद एजेंसी संतुष्ट हुई।हमने सड़कों पर हाहाकार नहीं मचाया था|
महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया|
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल का इस्तेमाल..
राहुल गांधी से ED की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता-नेता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिए गए। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,"क्या हम आतंकवादी हैं? तुम हमसे क्यों डरते हो? वे कांग्रेस नेता- कार्यकर्ता पर पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहे हैं।"
'ये सरकार अपराधी है,
चौधरी ने कहा,''ये सरकार अपराधी है, अगर ये अपराधी न होते तो प्रजातंत्र की धज्जियां नहीं उड़ाते। प्रशासन को कुछ कहते हैं तो ये बोलते है कि हमें ऊपर से निर्देश दिए गए हैं, यानि इन्हें मोदी-शाह ने निर्देश दिया है। हिंदुस्तान में ऐसी बर्बरता पहले नहीं देखी गई|
मेरे निवास स्थान को दिल्ली पुलिस ने सील कर रखा हैं:हुड्डा
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,''आज सुबह से मेरे दिल्ली निवास स्थान को दिल्ली पुलिस ने सील कर रखा हैं, घर पर परिवार के साथ साथ और सैकड़ों समर्थक भी उपस्थित है…क्या दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च प्रदर्शन करना गुनाह है?
देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा
देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए... ये होता है| लेकिन उन्हें ये बहुत महंगा पड़ेगा। आप कार्यकर्ता-नेता को कार्यालय में आने से प्रतिबंध लगाा रहे हैं। आप किसी को एक सीमा तक दबा सकते हैं उससे ऊपर नहीं। पूरा देश इस घटना को बेहद करीब से देख रहा है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि हम अब अपने कर्मचारियों को AICC कार्यालय में नहीं ला सकते हैं| भूपेश बघेल ने कहा कि,''पूरे देश में जो हालात है वो सबके सामने हैं। तीन दिन से हमलोग दिल्ली में है और पहले दिन 200 लोगों को अनुमति दी गई, कल कुछ नेताओं को अनुमति दी गई और आज तो हद हो गई कि हम अपने स्टाफ को भी नहीं ला सकते हैं| हमसे कहा गया कि केवल दो मुख्यमंत्री ही आ सकते हैं और लोग नहीं आ सकते हैं। किस प्रकार से हम पार्टी कार्यालय में पहुंचे...ऐसी स्थिति पहले नहीं हुई थी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस मुख्यालय, दिल्ली
पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते
पहली बार किसी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के कार्यालय नहीं जा सकते है और ये स्थिति बनी क्यों... क्योंकि पिछले 8 वर्ष से देश में जो हो रहा है उसे एक व्यक्ति लगातार केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने रख रहा है वो है राहुल गांधी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ये 8 साल का काला अध्याय
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,'' इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा. लोकतंत्र खतरे में हैं| कहा,- ये 8 साल का काला अध्याय है, इतिहास में इस 8 साल को अगर देखा जाएगा तो ये काला अध्याय के रूप मे देखा जाएगा क्योंकि इसमें संवैधानिक धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र खतरे में हैं और पूरे देशवासी बहुत दुखी हैं और तनाव में हैं|
ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में हो रहा है प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी से आज तीसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ होने वाली है।