बेंगलुरु में 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल भेज कहा गया कि स्कूलों में लगाया गया 'बेहद शक्तिशाली बम', पुलिस बोलीं- जांच में कुछ नहीं मिला, स्रोत का पता लगाने के लिए 2 टीमें..
बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है| ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है|इसमें कहा गया है कि स्कूलों में बेहद शक्तिशाली बम लगाए गए हैं| बेंगलुरु शहर के विभिन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बेंगलुरु में 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल भेज कहा गया कि स्कूलों में लगाया गया 'बेहद शक्तिशाली बम', पुलिस बोलीं- जांच में कुछ नहीं मिला, स्रोत का पता लगाने के लिए 2 टीमें.. | फ़ोटो: TVL News
बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है| ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है|इसमें कहा गया है कि स्कूलों में बेहद शक्तिशाली बम लगाए गए हैं| बेंगलुरु शहर के विभिन्न स्कूलों को मिले धमकी भरा मेल भेजा गया है। इस मेल में कहा गया है कि स्कूल में 'बेहद शक्तिशाली बम' लगाया गया है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया है| बम स्क्वॉड और लोकल पुलिस संदिग्ध बम की तलाश में जुट गई है|
बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा,''अभी तक स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला है। स्थानीय क्षेत्राधिकारी पुलिस मौके की तलाशी कर रही है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद हैं। मेल प्राप्त मिल गया है और हमारे अधिकारी इसकी जांच करेंगे|
बेंगलुरु पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुब्रमण्येश्वर राव ने कहा,''हमें 8 स्कूलों से शिकायत मिली थी। सारे स्कूलों में अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल हुआ है। यह घटना इन स्कूलों में होने वाली SSLC परीक्षाओं के साथ भी मेल खा रहा था। पहले भी जब परीक्षाएं हुई हैं तब भी ऐसी फर्जी कॉल आई हैं|
राव ने कहा,''हमें स्कूलों की जांच करने के बाद कुछ नहीं मिला। हमारी 2 टीमें ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। स्रोत का पता चलने के बाद हम व्यक्ति के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।