मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला: गोंडा डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, 3 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट

● डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी● सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बनी 3 सदस्यीय कमेटी● डीएम ने कमेटी से 3 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट● लापरवाही से महिला व शिशु की हुई थी मौत● बिना उपचार किये प्रसूत…

लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला: गोंडा डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, 3 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट
लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का मामला: गोंडा डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, 3 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

●  डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी

●  सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बनी 3 सदस्यीय कमेटी

●  डीएम ने कमेटी से 3 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट

●  लापरवाही से महिला व शिशु की हुई थी मौत

● बिना उपचार किये प्रसूता को किया था डिस्चार्ज



गोंडा: जिला महिला अस्पताल के लापरवाही से हुई जच्चा-बच्चा की मौत की जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई| जिला महिला अस्पताल में गर्भस्थ शिशु के बाद प्रसूता की मौत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने तत्काल प्रभाव से तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते 3 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। 



जिला महिला चिकित्सालय में एक मूक बधिर महिला के इलाज में कथित तौर पर लापरवाही बरतने के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत व प्रसूता का उपचार न करके चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिए जाने के उपरान्त प्रसूता की मौत एक प्राइवेट अस्पताल में हो जाने संबंधी खबरें सोशल मीडिया पर चलने को संज्ञान में लेते हुए डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है जिसमें प्रमुख अधीक्षक जिला महिला अस्पताल व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय शामिल हैं।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-missing-teenagers-body-found-in-car-parked-inside-asaram-bapu-ashram-police-sealed 


जिलाधिकारी ने प्रकरण में महिला को भर्ती कराने, किए उपचार तथा डिस्चार्ज से संबन्धित अभिलेखों का परीक्षण, ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों एवं परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर स्पष्ट आख्या एक सप्ताह में देने के आदेश दिए हैं।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।