मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कर्नाटक 'नो गवर्नमेंट': हम सरकार चला नहीं रहे...बस किसी तरह संभाल रहे, बसवराज बोम्मई के कानून मंत्री का ऑडियो लीक

बेंगलुरु: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को शर्मसार करते हुए, एक कैबिनेट मंत्री की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई है, जहां उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि राज्य बिना सरकार के चल रहा है।…

कर्नाटक 'नो गवर्नमेंट': हम सरकार चला नहीं रहे...बस किसी तरह संभाल रहे, बसवराज बोम्मई के कानून मंत्री का ऑडियो लीक
कर्नाटक 'नो गवर्नमेंट': हम सरकार चला नहीं रहे...बस किसी तरह संभाल रहे, बसवराज बोम्मई के कानून मंत्री का ऑडियो लीक | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरु:  कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को शर्मसार करते हुए, एक कैबिनेट मंत्री की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई है, जहां उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि राज्य बिना सरकार के चल रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (BasavarajBommai) ने मंगलवार को यह कहकर इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देने का प्रयास किया कि मंत्री ने एक अलग संदर्भ में बयान दिया था।



कर्नाटक के कानून मंत्री जे सी मधुस्वामी में ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "हम सरकार नहीं चला रहे हैं, हम बस इसे संभाल रहे है| मंत्री जे सी मधुस्वामी की इस टिप्पणी के कारण राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है|



वायरल ऑडियो में कानून मंत्री जे सी मधुस्वामी कह रहे है‘‘हम यहां सरकार नहीं चला रहे, हम बस किसी तरह संभाल रहे हैं और अगले 7-8 महीने तक किसी तरह खींचना है| राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इसे गलत तरह से लिया गया है|



वहीं विपक्षी कांग्रेस ने ऑडियो लीक होने के बाद बसवराज बोम्मई नीत सरकार पर निशाना साधा है और इसे ‘नाकारा' कहा| प्रियांक खड़गे ने कहा,''मुझे नहीं पता कि बोम्मई सरकार चला रहे हैं या सर्कस। मंत्री मधुस्वामी का कहना है कि हम सरकार को आगे बढ़ा रहे हैं और मैनेज कर रहे हैं|


प्रियांक खड़गे ने कहा,'कर्नाटक में सर्कस जारी:

एक मंत्री लोगों को बताता है कि सरकार काम नहीं कर रही है और लोगों की नहीं सुनने के लिए दूसरे मंत्री को दोषी ठहराते है|

- Accused मंत्री का कहना है कि MI विभाग भी काम नहीं कर रहा है.
-एक तीसरे मंत्री ने अपने सहयोगी के इस्तीफे की मांग की.













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।