मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिंदुस्तान की आर्थिक तबाही से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी, हमारी 'स्ट्रेंथ 'अर्थव्यवस्था' का कमजोर होना हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ा मुद्दा: बेंगलुरू में राहुल गांधी

बेंगलुरू: बेंगलुरू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,भाजपा का जो लक्ष्य है वह गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने का है। वह मूल रूप से फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म है…

हिंदुस्तान की आर्थिक तबाही से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी, हमारी 'स्ट्रेंथ 'अर्थव्यवस्था' का कमजोर होना हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ा मुद्दा: बेंगलुरू में राहुल गांधी
हिंदुस्तान की आर्थिक तबाही से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी, हमारी 'स्ट्रेंथ 'अर्थव्यवस्था' का कमजोर होना हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ा मुद्दा: बेंगलुरू में राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरू: बेंगलुरू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,भाजपा का जो लक्ष्य है वह गरीबों का पैसा छीनकर 3-4 सबसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने का है। वह मूल रूप से फाइनेंशियल ट्रांसफर मैकेनिज्म है। गरीबों से पैसा लो और 2-4 उद्योगपतियों को दे दो, यह उनका सिस्टम है|  राहुल गांधी ने कहा कि,'पहले मोदी जी चुनाव के समय भ्रष्टाचार की बात करते थे। आज अगर नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर भ्रष्टाचार की बात करें और कहें कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो शायद पूरा कर्नाटक हंसाना शुरू कर देगा और वह यह बात हिंदुस्तान में कहीं नहीं कह सकते हैं|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,देश के सामने महंगाई और बेरोज़गारी का सबसे बड़ा मुद्दा है। नोट बंदी, गलत GST और कृषि क़ानून के कारण देश को नुकसान हुआ। आज देश की हालत यह है कि भाजपा चाहकर भी देश में रोज़गार नहीं दे सकती क्योंकि छोटे और लघु उद्योगों को भाजपा ने खत्म कर दिया है| कर्नाटक के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। हिंदुस्तान की आर्थिक तबाही से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है और हमारी स्ट्रेंथ 'अर्थव्यवस्था' का कमजोर होना हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ा मुद्दा है |



कांग्रेस नेता ने कहा कि,''कर्नाटक का कोई भी नेता, भाजपा का नेता, हिंदुस्तान का कोई भी भाजपा का नेता आज मंच पर रोजगार, इकोनॉमी और भ्रष्टाचार की बात नहीं कर सकता है। भाजपा का लक्ष्य है कि गरीबों का हक उनसे छीनकर दो तीन सबसे  उद्योगपतियों के हवाले करने का है| राहुल गांधी ने कहा कि,''हमारी जिम्मेदारी जरूरी मुद्दों को उठाने की है; रोजगार की बात करने की है; अर्थव्यवस्था को ठीक करने की है। हमारी जिम्मेदारी देश के अलग अलग लोगों, धर्मों, जाति को एक साथ लाने की है।  ये सब कांग्रेस करती है, वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं|



कर्नाटक में हमेशा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा रही है। भाजपा की वर्तमान सरकार एक वैध सरकार नहीं है। यह कोई ऐसी सरकार नहीं है जो वैध रूप से चुनी गई हो, बल्कि पैसों के बल पर बनी सरकार है| राहुल गांधी ने कहा कि,'पहले मोदी जी चुनाव के समय भ्रष्टाचार की बात करते थे। आज अगर नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर भ्रष्टाचार की बात करें और कहें कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो शायद पूरा कर्नाटक हंसाना शुरू कर देगा और वह यह बात हिंदुस्तान में कहीं नहीं कह सकते हैं|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।