गोंडा में दबंगों ने मारपीट कर दुकानदार से लूटे 20 हजार: विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, थाने का किया घेराव; कार्रवाई की मांग
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तरबगंज के व्यापारियों ने की बाजार बंदी| दुकानदार से मारपीट-लूट के विरोध में बंदी| असलहे की नोक पर बदमाशों ने लूटे 20 हजार| नाराज व्यापारियों ने किया थाने का घेरा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा में दबंगों ने मारपीट कर दुकानदार से लूटे 20 हजार: विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, थाने का किया घेराव; कार्रवाई की मांग — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तरबगंज के व्यापारियों ने की बाजार बंदी| दुकानदार से मारपीट-लूट के विरोध में बंदी| असलहे की नोक पर बदमाशों ने लूटे 20 हजार| नाराज व्यापारियों ने किया थाने का घेराव| पीड़ित व्यापारी ने 5 लोगों के खिलाफ दी तहरीर| नवरात्र के पहले बाजार बंदी से लोग परेशान| तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार का मामला।
दबंगों ने एक दुकानदार पर हमला बोलकर मारा-पीटा व 20 हजार लूट कर फरार हो गए। हमले और लूट के विरोध में व्यापारी संगठन ने बाजार बंद कर थाने पर प्रदर्शन कर हमलावरों की गिरफ्तारी व कार्रवाई करने की मांग को लेकर व्यापारी दुकान बाजार बंद कर दिए।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह पकड़ी बाजार में दुकानदार कन्हैया कुमार की दुकान पर कुछ लोग आए| दुकानदार से बर्फ को लेकर बात हुई जिस पर महेश पांडेय नाराज हो गए। इसके बाद शाम 4 बजे को जमथा निवासी महेश पांडेय व नकछेद पांडेय दुकान पर पहुंचे और दुकान पर बैठे कन्हैया कुमार के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच दबंगों ने दुकानदार के गले में रखा लगभग 19 हजार 700 रुपए भी लूट ले गए|
दुकानदार से मारपीट-लूट के विरोध में शुक्रवार को पीड़ित दुकानदार के समर्थन में पकड़ी बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी तथा पूरा व्यापारी संगठन इकट्ठा होकर तरबगंज थाने पहुंचा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।