मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग: एक की मौत, 50 से अधिक झुलसे, 35 लोग वाराणसी रेफर

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई तहसील क्षेत्र के नरथुआ में दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक से आग लग गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है| 35 लोगों को वाराणसी BHU रेफर किया गया ह…

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग: एक की मौत, 50 से अधिक झुलसे, 35 लोग वाराणसी रेफर
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग: एक की मौत, 50 से अधिक झुलसे, 35 लोग वाराणसी रेफर | फ़ोटो: TVL News

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई तहसील क्षेत्र के नरथुआ में दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक से आग लग गई। हादसे में  50 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है| 35 लोगों को वाराणसी BHU रेफर किया गया है | आग की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारण का शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है|  सूचना मिलने पर मौके पर जिले के कई अधिकारी पहुंच गए है



आरती के दौरान हुआ हादसा| आरती के समय रविवार रात नौ बजे भीषण आग लगने से पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया| इस हादसे में 50 लोगों के झुलसने की खबर ह|  घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है| अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना में एक बच्चे की मौत हुई है| मौके पर बचाव कार्य जारी है|



जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि, हमारे पास 52 लोगों के आग में झुलसने की पुष्ट खबर है। इसमें लगभग 35 लोगों को वाराणसी और 25 लोगों को BHU रेफर किया गया है। एक बच्चे की मृत्यु हुई है। बाकी लोगों का भदोही में इलाज जारी है|



 पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि ,''औराई कस्बे में 9 बजे के आसपास एक दुर्गा पंडाल में अचानक से आग लग गई। वो आरती का समय था इसलिए काफी लोग एकत्रित थे। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है|



भदोही जिलाधिकारी गौरंग राठी ने आशंका जाहिर की है कि दुर्गा पूजा पंडाल में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग सकती है| डीएम ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है सही आकलन जांच के बाद ही पता चल सकेगा|



मुख्यमंत्री ने जनपद भदोही के औराई में दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।