मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

IND vs SA 2nd T20: दूसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया

गुवाहाटी: IND vs SA 2nd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे…

IND vs SA 2nd T20: दूसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया
IND vs SA 2nd T20: दूसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया | फ़ोटो: TVL News

गुवाहाटी: IND vs SA 2nd T20I:   भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए थे| जवाब में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 221 रन ही बना पाई| जीत के साथ भारत 2-0 की अजेय बढ़त पर है|



साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 47 गेंद में 106 रन बना दिए। जबकि क्विंटन डिकॉक ने 48 गेंद में 89 रन बना दिए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यदा 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने दोनों विकेट एक ही ओवर में लिए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा और रिले रूसो दोनों को जीरो पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल ने अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। उन्होंने एडन मार्करम को 33 रन बनाने के बाद बोल्ड कर दिया।



इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई।  रोहित और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 59 गेंद में 96 रन की साझेदारी हुई। रोहित 37 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। 



रोहित और राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने कोहली के साथ मिलकर ताबड़तोड़ पारी खेली। सूर्य 22 गेंद में 61 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लागए। विराट कोहली 28 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 102 रन की शतकीय साझेदारी हुई। दिनेश कार्तिक 7 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे| साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए। 



दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन


भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, आर.अश्विन और अर्शदीप सिंह।


साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), रिले रूसो, एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या, केशव महाराज।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।