भागलपुर: बिहार के भागलपुर ज़िले के तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में विस्फोट होने से 12 की मौत और कई लोग घायल हुए। तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्रकाजवली चक इलाके में एक घर में पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। जिस घर में ये विस्फोट हुआ वो घर पूरी तरह से जमींदोज हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर है और कई लोग घायल हुए है। बता दें कि इस धमाके की आवाज शहर में काफी दूर तक सुनी गई। तो वहीं, आसपास की जमीन तक हिल गई और 4 घरों को नुकसान भी हुआ है। इधर धमाके की खबर मिलते ही डीआईडी और एसएसपी के साथ भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बचाव-राहत का काम शुरू कर दिया गया।
ज़िलाधिकारी ने बताया, "इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था, जांच जारी है।"
घटना पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि, बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर CM नीतीश कुमार से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है, पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है|
गौर हो कि ,तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक मोहल्ले में गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे एक घर के अंदर हुए बम धमाके ने तबाही मचा दी।गुरुवार 03 मार्च की रात जब लोग नींद में जाने की तैयारी में थे कि तभी भागलपुर के शहरी इलाके में एक तेज धमाका हुआ और लोग भयभीत हो गए। धमाका इतना तगड़ा था था कि इमारत पूरी तरह से मिट्टी में मिल गई। इतना ही नहीं आस-पास के 2 -3और घर तक जमींदोज हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि अलग-बगल के घरों में सो रहे लोग तक जख्मी हो गए। यहां तक कि तबाह हुए मकान के टुकड़े 250 मीटर से भी ज्यादा दूरी तक जाकर गिरे।
घर में विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तुरंत जेसीबी की मदद से मलवे को हटाने का काम शुरू किया और मलवे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।
धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी आवाज से करीब दो किलोमीटर तक का पूरा इलाका दहल गया और इसकी गूंज 4 किलोमीटर तक सुनाई दी थी। धमाके की वजह से कई मकानों में लगे खिड़की के कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धमाके की चपेट में आकर स्थानीय निवासी गणेश मंडल की मौत हो गई लेकिन उनकी बेटी पिंकी बाल-बाल बच गई। पिंकी ने बताया कि वो 9 बजे ही कोलकाता से आई थी और सबलोग खाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज हुआ और पूरा घर गिर गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए भागलपुर के ज़िलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि, कई लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। "इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था, जांच जारी है।' बिहार के मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने बताया, "भागलपुर की घटना में 7 लोग की मृत्यु हो गई है और 11 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी घटनास्थल पर मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है|