मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: CRPF सवार बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 3 जवानों की मौत; चुनावी ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे जौनपुर

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में बड़ा सड़क हादसा | यहां हुए एक सड़क हादसे में CRPF के 3 जवानों की मौत हो गई है| बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करके लौट रहे CRPF के जवान सड़क हादसे का…

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: CRPF सवार बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 3 जवानों की मौत; चुनावी ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे जौनपुर
बस्ती में भीषण सड़क हादसा: CRPF सवार बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 3 जवानों की मौत; चुनावी ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे जौनपुर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में बड़ा सड़क हादसा | यहां हुए एक सड़क हादसे में CRPF  के 3 जवानों की मौत हो गई है| बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करके लौट रहे CRPF के जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए। NH-28 पर ट्रक और सीआरपीएफ सवार बोलेरो की जोरदार भिड़त में CRPF के 3 जवानों की मौत हो गई है|  हादसे में 1 ड्राइवर भी घायल हुआ। घायल ड्राइवर विकास तिवारी को बस्ती जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया| सड़क हादसे में बोलेरो के परखच्‍चे उड़ गए|



हादसे में मारे गए जवानों की पहचान धर्मेंद्रराम, हीरालाल, जयप्रकाश यादव के तौर पर की गई है|  देवरिया जिले के भाटपाररानी तहसील के विशुनपुरा के रहने वाल थे 38 वर्षीय धर्मेंद्रराम । गोरखपुर के थाना बेलघाट के ढोढीपार के रहने वाले थे 36 वर्षीय हीरालाल। देवरिया के थाना लार के श्यामन ग्रह(गोरघाट) के रहने वाले थे 37 वर्षीय जय प्रकाश यादव।



सीआरपीएफ के जवान जिले के कप्तानगंज विधानसभा में चुनावी ड्यूटी में तैनात थे | मतदान खत्म होने के बाद बोलेरो से देर रात सीआरपीएफ के जवान बोलेरो से जौनपुर के लिए चुनावी ड्यूटी में जा रहे थे। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच 28 के खजौला पुलिस चौकी के पास हुआ सड़क हादसा।हादसा देर रात एक बजे के आस-पास का बताया जा रहा है। 



बताया जा रहा है कि बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी के पास वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सीआरपीएफ के जवानों की बोलेरो देर रात बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही थी जैसे ही वह मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी के निकट पहुंची परसा मुजेहना पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई| जबकि बोलेरो को चला रहे चालक को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वाहन में तीन जवान और चालक सहित कुल चार लोग ही सवार थे।




ये सभी बस्ती में विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराकर सातवें और अंतिम चरण के चुनाव को कराने के लिए जा रहे थे। इसी बीच गुरुवार की देर रात 11 बजे यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी सीआरपीएफ के अधिकारियों को व दिवंगत जवानों के परिवारीजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मुंडेरवा पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।