मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भरतपुर में भाजपा सांसद रंजीता कोली पर खनन माफिया ने किया हमला, पथराव में टूटा कार का शीशा, कहा-ट्रकों को रोकने की कोशिश की तो मेरी गाड़ी को तोड़ दिया

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में भाजपा सांसद रंजीता कोली पर खनन माफिया ने कथित तौर पर हमला किया। इसके बाद वह पुलिस पर ध्यान नहीं देने, कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गई| भाजपा सांसद रंजी…

भरतपुर में भाजपा सांसद रंजीता कोली पर खनन माफिया ने किया हमला, पथराव में टूटा कार का शीशा, कहा-ट्रकों को रोकने की कोशिश की तो मेरी गाड़ी को तोड़ दिया
भरतपुर में भाजपा सांसद रंजीता कोली पर खनन माफिया ने किया हमला, पथराव में टूटा कार का शीशा, कहा-ट्रकों को रोकने की कोशिश की तो मेरी गाड़ी को तोड़ दिया | फ़ोटो: TVL News

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में भाजपा सांसद रंजीता कोली पर खनन माफिया ने कथित तौर पर हमला किया। इसके बाद वह पुलिस पर ध्यान नहीं देने, कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गई| भाजपा सांसद रंजीता कोली ने कहा,''अवैध खनन को रोकना और जनता की सेवा करना भी मेरा लक्ष्य है। हम रात को आए तब 150 ट्रक यहां खड़े थे, हमने गाड़ी लगाई तो वे भागने लगे। अगर वे अवैध नहीं थे तो भागने की जरूरत क्या थी? उन्हें रोकने की कोशिश की तो मेरी गाड़ी को तोड़ दिया, मुझे मारने की कोशिश की गई|



 भरतपुर के ASP आर.एस. कविया ने कहा,'' सांसद ने बताया कि जब उन्होंने कुछ ओवरलोड ट्रकों को रोकने की कोशिश की तब 2-3 ट्रक रुक गए परन्तु शेष ट्रक भगा कर ले गए। उन्होंने पथराव भी किया, जिसमें सांसद की गाड़ी का शीशा टूट गया|



डीएम आलोक रंजन ने कहा,''वह ओवरलोड ट्रकों पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गई। हम यहां आए, उससे शिकायत करने को कहा, वह मान गई। उसने आरोप लगाया कि उन्हें पास की चौकियों से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया|



केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,''राजस्थान में खान माफिया सिर चढ़कर बोल रहे हैं। हमारी लोकसभा सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर पथराव किया गया, ये उनपर पहला हमला नहीं है, ये उनपर चौथा हमला है। राजस्थान की सरकार कानून व्यवस्था के मामले में लचर हो गई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।