मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भोजपुर में जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, बोले-असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला किया, पत्थर फेंका

पटना: बिहार में सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में जारी विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास उनके काफि…

भोजपुर में जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, बोले-असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला किया, पत्थर फेंका
भोजपुर में जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला, बोले-असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला किया, पत्थर फेंका | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू)  में जारी विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर में नायका टोला मोड़ के पास उनके काफिले पर हमला किया गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, "कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। जब सुरक्षाकर्मी उनके पीछे दौड़े तो सभी भाग गए।"


कुशवाहा ने कहा कि,“ भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले।



जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हुए हमले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,“हमको जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो प्रशासन कार्रवाई करेगी|



गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा हाल के दिनों में अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं| कई बार उन्होंने मीडिया के सामने सवाल भी खड़ा किया है| उनके बयानों से नाराज नीतीश कुमार ने संदेह जताया था कि उपेंद्र कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में हो सकते हैं| नीतीश कुमार ने कहा था ‘‘जिस नेता को जब जाना हो वो जा सकता है|''




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।