मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिहार: आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की धारदार हथियार से हत्या, अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ मिलीं लाशें

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दंपती का शव उनके तीन मंजिला मकान के अलग-अलग कमरे से बरामद किया गया। शरीर पर चाकू और धारदार हथियार से हमले…

बिहार: आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की धारदार हथियार से हत्या, अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ मिलीं लाशें
बिहार: आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की धारदार हथियार से हत्या, अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ मिलीं लाशें | फ़ोटो: TVL News

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दंपती का शव उनके तीन मंजिला मकान के अलग-अलग कमरे से बरामद किया गया। शरीर पर चाकू और धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह कॉलोनी कतीरा की है|


कालोनी निवासी महेंद्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की घर में हत्या कर दी गई। महेंद्र प्रसाद सिंह मूल रूप से रोहतास के अगिनी गांव के रहने वाले थे| वह वीर कुंवर सिंह विश्ववद्यालय में प्रोफेसर के पद से रिटायर्ड हुए थे‌। पत्नी पुष्पा सिंह महिला कालेज में प्रोफेसर के पद से रिटायर्ड हुई थी।


सोमवार की रात करीब 10 बजे रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार व एएसपी हिमांशु कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस को शक है कि किसी जान पहचान वाले ने ही इस घटना को अंजाम दिया है क्योंकि घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं.


भोजपुर के SP प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि ,'' रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की घर में हत्या की गई। किराएदार ने फोन कर घटना की जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम विधिवत जांच करेगी। प्रथम दृष्टि में लग रहा है कि किसी चीज से वार करने पर मृत्यु हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा| पति-पत्नी का शव अलग-अलग कमरे में रखा था। घर को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि किसी ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की है, संभवतः किसी जान पहचान वाले ने ही इस घटना को अंजाम दिया है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।