मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मथुरा में मर्डर: शराब पीने से मना करने पर युवक ने दोस्त के भाई की गोली मारकर की हत्या, केस दर्ज

मथुरा: मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर कॉलोनी में 29 जनवरी की देर रात्रि शराब पीने से मना करने पर युवक ने दोस्त के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, कालोनी निवासी बंटी अपने दोस…

मथुरा में मर्डर: शराब पीने से मना करने पर युवक ने दोस्त के भाई की गोली मारकर की हत्या, केस दर्ज
मथुरा में मर्डर: शराब पीने से मना करने पर युवक ने दोस्त के भाई की गोली मारकर की हत्या, केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

मथुरा: मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर कॉलोनी में 29 जनवरी की देर रात्रि शराब पीने से मना करने पर युवक ने दोस्त के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, कालोनी निवासी बंटी अपने दोस्त कृष्णा के साथ पी रहा था| इसी दौरान बंटी का भाई नितिन पहुंचा और कृष्णा से कहा कि वह उसके भाई को शराब न पिलाया| इसको लेकर नितिन और कृष्णा का झगड़ा हो गया| जिसके बाद कृष्णा के भाई लोकेश, योगेश एवं अन्य साथी मौके पर पहुंच गए|


नितिन और कृष्णा में कहासुनी होने लगी। इसी बीच कृष्णा गुस्से में आ गया और उसने तमंचा निकालकर नितिन को गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।  पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है| आरोपियों को पकड़ने को लेकर अलग-अलग इलाकों में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है|


मथुरा (सिटी ) के SP मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ,''शिवनगर कॉलोनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। मृतक का बड़ा भाई और आरोपी दोनों शराब पी रहे थे, मृतक ने पीने से मना किया जिसके चलते आरोपी ने गोली मार दी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।