मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'गॉडफादर' में हुई अभिनेता विनोद यादव की एंट्री

नई दिल्ली: गुंडा फेम अभिनेता विनोद यदाव के सितारे आसमान की बुलंदियों पर हैं। वे आज इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। विनोद ने ये मुकाम खुद अपनी मेहन…

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'गॉडफादर' में हुई अभिनेता विनोद यादव की एंट्री
खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'गॉडफादर' में हुई अभिनेता विनोद यादव की एंट्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गुंडा फेम अभिनेता विनोद यदाव के सितारे आसमान की बुलंदियों पर हैं। वे आज इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है। विनोद ने ये मुकाम खुद अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। कुछ समय पहले अभिनेता विनोद यादव और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें दोनों किसी फिल्म के सेट पर बैठे हुए थे। के  अब विनोद यादव और खेसारी लाल यादव जल्द ही निर्देशक पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म गॉडफादर में साथ नजर आने वाले हैं। 



फिल्म को निर्माता रत्नाकर कुमार प्रेजेंट कर रहे हैं। गॉडफादर को तकनीशियन फिल्म फैक्ट्री द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। वही इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। बीती दिन से ही लखनऊ में अभिनेता विनोद यादव ने खेसारी लाल यादव के साथ गॉडफादर की शूटिंग की है। जिसमें विनोद की एक्टिंग की तारीफ खुद खेसारी लाल यादव और सेट पर मौजूद सभी लोगों ने की है। फिल्म में विनोद बेहद ही संजीदा रोल अदा करते हुए नजर आने वाले है। जल्द ही विनोद यादव की कर्मपुत्र, बल और बलिदान सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।



गौरतलब है अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी अभिनेता विनोद यादव की कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है, वही बल और बलिदान को आनंद डी गहतराज ने डायरेक्ट की है। दोनों ही फिल्मों को बिना किसी काटछांट के केंद्रीय फिल्म प्रमाण पत्र बोर्ड से यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है। जल्द इन दोनों ही फिल्मों का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। गहतराज के निर्देशन में बनी फिल्म का नाम ‘बल और बलिदान’ है, जो कि देशभक्ति से भरपूर फिल्म है, वहीं इकबाल बख्स की ‘कर्मपुत्र’ ऐक्शन और रोमांस के जबरदस्त डोज के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं, विनोद यादव पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज करने जा रहे हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।