मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Surabhi tiwari को मिली निर्देशक ओनिर की पाइन कोन

● समलैंगिकता पर आधारित फिल्म पाइन कोन का हिस्सा बनी Surabhi tiwariनई दिल्ली: अभिनेत्री Surabhi tiwari ने हाल ही में कई भाषाओं में काम किया है जिसमें तमिल, तेलुगू, बॉलीवुड और डेली टीवी शो शामिल है। इस…

Surabhi tiwari को मिली निर्देशक ओनिर की पाइन कोन
Surabhi tiwari को मिली निर्देशक ओनिर की पाइन कोन | फ़ोटो: TVL News

● समलैंगिकता पर आधारित फिल्म पाइन कोन का हिस्सा बनी Surabhi tiwari

नई दिल्ली: अभिनेत्री Surabhi tiwari ने हाल ही में कई भाषाओं में काम किया है जिसमें तमिल, तेलुगू, बॉलीवुड और डेली टीवी शो शामिल है।  इस समय Surabhi tiwari अपनी फ़िल्म पैन कोन को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी इस फिल्म को निर्देशक ओनिर निर्देशित कर रहे हैं।  जिसको लेकर सुरभि मीडिया की हेडलाइंस में छाई हुई है। ये फिल्म समलैंगिक संबंधों पर आधारित है। 



फिल्म में Surabhi के दर्शकों को कई शेड देखने को मिलने वाले हैं। वे इसमें यंग से लेकर बुजुर्ग महिला के किरदार में नजर आने वाली है। फिल्म में Surabhi  अपने भाई के खातिर किसी से भी भिड़ने को तैयार है। फिल्म में अभिनेत्री अपने भाई के समलैंगिक होने पर भी उसका साथ नहीं छोड़ती है व अपने भाई के लिए पूरे समाज के आगे आकर खड़ी हो जाती है। इसी प्यार भरे रिश्ते को कहानी है पाइन कोन।


इस फिल्म को surabhi ने बताया कि फिल्म की कहानी एक दम हटके है। जब मैंने इसकी कहानी सुनी तो एक दम से हां कर दी। क्योंकि फिल्म में मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है। निर्देशक ओनिर ने मुझे फिल्म में बहुत ज्यादा प्राथमिकता के साथ दिखाया है। कहानी के बारे में तो मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती हूं लेकिन इतना कहूंगी की जब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो दर्शक ताली बजाए बिना नहीं रह पाएंगे।



बात दें कि Surabhi ने बबली बाउंसर, बॉम्बे बेगम्स, टीवी शो ये झुकी झुकी सी नजर, पिया अलबेला, संतोषी मां, दिल बेकरार, क्षार सागर मधनम, करले तू भी मोहब्बत 2, वेब सीरीज लव, स्कैंडल एंड डॉक्टर, कौन? हु डीड इट में काम किया हैं। अब तक वह हिमालया, फ्लिपकार्ट, रेंटोमोजो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के लिए 30 से अधिक टीवी और डिजिटल विज्ञापन कर चुकी हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।