मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह का नया होली लोकगीत 'मस्त मिजाज होली के' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

- दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह का नया होली लोकगीत 'मस्त मिजाज होली के' में दिखा धानी गुप्ता और राज मौर्या का दर्दनई दिल्ली: होली का त्यौहार हर साल की तरह ही इस साल भी मार्च में ही मनाया जाएगा। ये त्य…

अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह का नया होली लोकगीत 'मस्त मिजाज होली के' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज
अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह का नया होली लोकगीत 'मस्त मिजाज होली के' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह का नया होली लोकगीत 'मस्त मिजाज होली के' में दिखा धानी गुप्ता और राज मौर्या का दर्द

नई दिल्ली: होली का त्यौहार हर साल की तरह ही इस साल भी मार्च में ही मनाया जाएगा। ये त्यौहार 8 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि अभी तो होली में कुछ दिन बचे हुए है फिर हम आपको होली के बारे में क्यों बता रहे हैं। दरअसल, होली में अभी तो हमारे और आपके लिए कुछ वक्त है लेकिन भोजपुरी में तो अभी से रंग और गुलाल उड़ने लगा है। जी हां, भोजपुरी सिंगर्स पर होली का रंग अभी से ही चढ़ गया है। सिंगर्स एक बाद एक धमाकेदार होली स्पेशल म्यूजिक वीडियो रिलीज कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी और सिंगर अनन्या सिंह का नया गाना शामिल हो गया है। जिसके बोले हैं 'मस्त मिजाज होली के'। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है।



गाने में धानी गया और राज मौर्या दोनों पति और पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। जिस पर राज कहते हैं कि अश्को फागुआ अकेलाही मानई हा... हमरा के रंग वीडियो कॉलिंग प लागाई हा...मुंह कहे तोहरा मुरछाइल गइल बा..मुरछाइल गइल बा...। इस पर धानी गाती है कि हहह मन उताइल गइल बा...हहह जिया भुलाईल गइल बा... सइयां मार दो रिजाइन आजा घरवा...।


होली पर घर ना आने की विवशता राज के चेहरे पर बखुबी नजर आ रही है, वही धानी अपने पति के साथ फागुन खेलना चाहती है। बस इसी बात को दोनों वीडियो कॉल पर एक दूसरे से कह रहे हैं। गाने भले ही दोनों दूर है लेकिन दोनों के भाव एक दम जबरदस्त है। गाने को दर्शकों बहुत ही चाव से देख व सुन रहे हैं।


'मस्त मिजाज होली के' लोकगीत को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस गाने को अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह ने साथ मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं। वही इसका म्यूजिक नीतीश विद्यार्थी ने दिया है। वही इसको अभिनेत्री धानी गुप्ता और एक्टर राज  मौर्य पर फिल्माया गया है। वीडियो पिक्सेलस फ़िल्म, कोरियोग्राफर और  वीडियो एडिट मोहम्मद सैफ, रिकॉर्डेड लोकधारा स्टूडियो में किया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।