नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हुई गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार यानी 28 फरवरी को कहा,'आम आदमी पार्टी (AAP) भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना रही है। उनके मंत्री भ्रष्टाचार के कारण जेल में हैं। सत्येंद्र जैन पिछले 9 महीनों से जेल में हैं जिन्हें अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते थे। पद्म श्री देने की बात करते थे..इनके 11 लोग जेल में हैं|
मनीष सिसोदिया दिल्ली की शराब नीति केस में फिलहाल 4 मार्च तक CBI की रिमांड पर हैं। CBI ने उन्हें 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार यानी 27 फरवरी को उन्हें CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 4 मार्च तक CBI की रिमांड पर भेज दिया था। CBI का आरोप था कि सिसोदिया सवालों का गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजा
मंगलवार यानी 28 फरवरी को सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और CBI के जांच के तरीके को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी और उनसे उच्च न्यायालय जाने को कहा। शीर्ष अदालत ने कहा, "हम पहली बार में इस तरह के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं, आप अपने सभी बिंदुओं को उच्च न्यायालय के समक्ष रख सकते हैं। "
Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सिसोदिया की याचिका, हाईकोर्ट जाने को कहा