मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

होली की मस्ती में मस्त कल्लू के होली सांग 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

-कल्लू के 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को मिले 10 लाख से ज्यादा व्यूज-'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' में कल्लू और नीतू की मस्ती को दर्शकों ने 10 लाख बार देखानई दिल्ली: बिहार की होली भोजपुरी गानों क…

होली की मस्ती में मस्त कल्लू के होली सांग 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज
होली की मस्ती में मस्त कल्लू के होली सांग 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज | फ़ोटो: TVL News

-कल्लू के 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को मिले 10 लाख से ज्यादा व्यूज

-'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' में कल्लू और नीतू की मस्ती को दर्शकों ने 10 लाख बार देखा

नई दिल्ली: बिहार की होली भोजपुरी गानों के बिना अधूरी लगती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने होली के त्यौहार से पहले ही होली के गाने रिलीज करना शुरू कर दिया है। ऐसे में भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी कहां पीछे रहने वाले हैं। अरविंद अकेला कल्लू के धड़ाधड़ भोजपुरी होली गाना रिलीज हो रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज कल्लू का  होली गाना 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। रिलीज होने के बाद से ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


महज पांच दिन में गाने ने 10 लाख से ज्यादा व्यूज और 14K से ज्यादा लाइक्स हासिल कर लिए हैं। फैंस कल्लू के इस गाने सर्च कर करके लगातार देख रहे हैं। गाने के वीडियो में कल्लू के साथ एक्ट्रेस नीतू यादव को देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। बता दें कि कल्लू के होली गीत का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं।


गाने में नीतू कहती है कि आइल बाड़े पहिला बेर जीजा ससुरारी...एक बेर धईला खातिर अकवारी...एक जिद्द प ऊ ता आड़ल बा...रंग डलला खातिर युध्य बढ़ल बा...मजनुआ जीजा जी संग लड़ल बा...देखि लाल भईल गाल प बिगड़ल बा...मजनुआ जीजा जी संग लड़ल बा...।



गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये गाना होली के माहौल को और भी रंगीन बना रहा है। इसमें कल्लू की परफॉर्म बेहद ही लाजवाब है इसके साथ ही नीतू ने भी गाने में अपना बेस्ट डॉय है। गाना दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है और इसे दर्शकों द्वारा बार बार गूगल पर सर्च किया जा रहा है। जिससे पूरी टीम बहुत ही ज्यादा उत्साहित है। सभी दर्शकों का तहेदिल से धन्यवाद।


गाने में नीतू यादव की परफॉर्म एक दम खास है। उन्होंने गाने में अपनी बेहद ही खास अंदाज में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। गाने की सुंदरत को ध्यान में रखकर  लोकेशन का चयन किया गया है। गाने में नीतू और कल्लू की दोनों ने कमाल ही कर दिया है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग 'होली मे मजनुआ जीजा जी से लड़ल' को एक्टर-सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इसको छोटन छाया ने लिखा है, वही इनका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। इस गाने के निर्देशक रवि पंडित हैं। गाने के कोरियोग्राफ विशाल गुप्ता ने किया है। इसके एडिटर दीपक पंडित, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा, लोकल प्रोडक्शन पंकज सोनी, प्रोडक्शन किरन म्यूजिक एंटरटेनमेंट (आशु बाबा) ने किया हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।