मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज गोली-बमकांड में घायल दूसरे सिपाही की भी मौत, पुलिस बोलीं- दोषियों को जल्द से जल्द ...

लखनऊ: प्रयागराज शूटआउट में घायल हुए सिपाही राघवेंद्र सिंह की भी बुधवार (01 मार्च 2023) को मौत हो गई। शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023) को प्रयागराज के जयंतीपुर में हुए उमेश पाल शूटआउट में राघवेंद्र भी शू…

उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज गोली-बमकांड में घायल दूसरे सिपाही की भी मौत, पुलिस बोलीं- दोषियों को जल्द से जल्द ...
उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज गोली-बमकांड में घायल दूसरे सिपाही की भी मौत, पुलिस बोलीं- दोषियों को जल्द से जल्द ... | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: प्रयागराज शूटआउट में घायल हुए सिपाही राघवेंद्र सिंह की भी बुधवार  (01 मार्च 2023) को मौत हो गई। शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023) को प्रयागराज के जयंतीपुर में हुए उमेश पाल शूटआउट में राघवेंद्र भी शूटर्स की गोलियों का शिकार हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें पहले प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बाद में तबियत में सुधार न होने और शरीर में संक्रमण बढ़ने के कारण उन्हें लखनऊ पीजीआई रिफर कर दिया था।  आज बुधवार को डॉक्टर्स ने सिपाही राघवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।


उमेश पाल हत्याकांड में घायल सिपाही राघवेंद्र सिंह की PGI ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मृत्य पर लखनऊ डीसीपी ईस्ट हृदयेश कुमार ने बताया,''हम राघवेंद्र को बचा नहीं पाए। आज उनकी मृत्यु हो गई, जो इसके दोषी है उन्हें जल्द जल्द सज़ा दिलाने का प्रयास जारी है|


,''बता दें कि प्रयागराज में जनवरी 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Raju Pal) और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) प्रयागराज के सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई| हमलावरों ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उमेश पाल और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों (संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह ) को गोली मार दी थी। इस हमले में उमेश पाल और एक पुलिसकर्मी संदीप निषाद की मौत हो गई थी|


आज बुधवार को सिपाही राघवेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। राघवेंद्र मूत: अमेठी के रहने वाले थे। उसकी सगाई हो चुकी थी और मई में शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं| दूसरे सिपाही की मौत से प्रयागराज शूटआउट में उमेश पाल समेत मरने वालों की संख्या 3 हो गई है।



वहीँ, यूपी सरकार ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के प्रयागराज स्थित घर को बुलडोजर से गिराया गया। इसी घर में अतीक का परिवार किराए पर रहता था। धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में जफर के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर लगाकर गिराया। अतीक का मकान जब जब्त किया गया था तो जफर ने ही उसके परिवार को यहां पनाह दी थी।


उधर, अतीक के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें अहमदाबाद जेल से यूपी की जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसा लगता है कि उनका फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है। वकील ने अतीक की सुरक्षा पर सवाल उठाए।


जब अपराधी पकड़े जाएं तो बहुत हाय तौबा न क,  गाड़ी पलट भी सकती है

उ.प्र. सरकार में मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने कहा,''माफियाओं के ठिकानों पर पुलिस के द्वारा दबिश दी जा रही है। इनको पाताल लोक से भी खोज कर लाएंगे। जब ये पकड़े जाएं तो गाड़ी में बैठते समय हाय तोबा न करें, ड्राइवर असंतुलित होकर गाड़ी पलट न जाए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।