मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष 2' को लेकर आया नया अपडेट

नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार और हिट मशीन खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म 'संघर्ष 2' का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था, अब मेकर्स की ओर से दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए संघर्ष 2 से जुड़ा हुआ…

निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष 2' को लेकर आया नया अपडेट
निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष 2' को लेकर आया नया अपडेट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार और हिट मशीन खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म 'संघर्ष 2' का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था, अब मेकर्स की ओर से दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए संघर्ष 2 से जुड़ा हुआ नया अपडेट सामने आया है। जी हां आपने सही सुना है कि संघर्ष 2 कब से शुरू हो रही है और कहां कहां इस फिल्म की शूटिंग होगी इसको लेकर सभी जानकारी सामने आ चुकी है। 



इसका खुलासा खुद निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल ने किया है। जिन्होंने 2018 में खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर संघर्ष बनाई थी। अब एक बार फिर से इन तीन की ताकड़ी भोजपुरी सिनेमा जगत में धमाल माचने जा रही। 



फिल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू होने जा रही है।  संघर्ष 2 की शूटिंग चार लोकेशन पर की जाएगी। फिल्म को देश के साथ साथ विदेशी धरती पर भी शूट किया जाएगा। इसमें मुख्यता दुबई और थाईलैंड का नाम शामिल है, वही देश में इस गुजरात के कच्छ और बाबा विश्वनाथ की नगरी गोरखपुर में भी शूट किया जाएगा। इस फिल्म के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं।



'संघर्ष 2' को लेकर निर्देशक पराग पाटिल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि हर मुकाम पर तेरी उतनी ही बडाई होगी, जितनी तेरी संघर्षशील लडाई होगी।  Get Ready for S2 produced by Ratnakar Kumar co produced by Kuldeep Shrivastav Written by Veeru Thakur...A Parag Patil Style Cinema....।



लिंकः https://www.instagram.com/p/CgDpa1GL47D/?igshid=YmMyMTA2M2Y=



तो वही फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने भी लिखा है कि SANGHARSH 2..........New Story but with the Same Passion Again. Coming Soon...
@khesari_yadav @parag.patil.style.cinema @sabrangfilmawards #Veeru Thakur @worldwiderecordsbhojpuri।



लिंकः https://www.instagram.com/p/CgFE1VDLERq/?igshid=YmMyMTA2M2Y=



इस बार फिल्म का बजट बहुत ही हाई होने वाला है। जिसको लेकर सभी बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।


निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हम और खेसारी लाल यादव एक बार फिर से साथ काम कर रहे हैं। दर्शकों को हमने बहुत ज्यादा अपेक्षा हैं क्योंकि 2018 में संघर्ष ने जो बैंच मार्क सेट किया है। हमें अब उससे ज्यादा मेहनत करनी है। फिल्म का निर्देशन मेरे पसंदीदा निर्देशक पराग पाटिल कर रहे हैं, और सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव है। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। संघर्ष 2 दर्शकों को एक अलग लेवल का अनुभव प्रदान करने वाली है। जो आपको एक अलग ही अनुभूति देने वाली है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।