मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राकेश तिवारी को मिला वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स का साथ के साथ जुड़े

नई दिल्ली: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने सिंगर राकेश तिवारी को एक्ससीलुसिवेली साइन किया है। पिछले कई वर्षों से सिंगर राकेश तिवारी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनके काम की तारीफ कईयों बार सुनने को…

राकेश तिवारी को मिला वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स का साथ के साथ जुड़े
राकेश तिवारी को मिला वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स का साथ के साथ जुड़े | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने सिंगर राकेश तिवारी को एक्ससीलुसिवेली साइन किया है। पिछले कई वर्षों से सिंगर राकेश तिवारी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनके काम की तारीफ कईयों बार सुनने को मिली है। हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने उनसे अपनी कंपनी के साथ जुड़ने को कहा और उन्होंने एक पल की भी देरी न करते हुए हां कर दी है। अब राकेश वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एलबम्स और फिल्मों में गाते नजर आएंगे।



राकेश ने कहा कि मुझे अत्यंत खुशी महसूस हो रही है कि मैं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स जैसे बड़ी कंपनी के साथ जुड़ गया हूँ। अब मेरे जीवन का गोल्डन पीरियड शुरू हुआ है। 2022 वाकई में मेरे लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। रत्नाकर जी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।



आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले राकेश तिवारी का जन्म देवभूमि देवरिया में हुआ है। इन्होंने संगीत जगत के क्षेत्र में कई  उपलब्धियां हासिल की है। 8 साल की उम्र में इन्होंने पहला मंच कानपुर में मनोज तिवारी के साथ 'एक शाम शहीदों के नाम मंच साझा  किया। इसके बाद 2006 ETV फोक जलवा रियल्टी शो के विजेता रहे।



 2009 में महुवा चैनल के सुर-संग्राम रियल्टी शो के चैलेन्जर विजेता रहे। इनको 2016, 2017, 2018 में विष्णु मंदिर थाइलैंड (बैकॉक) नवरात्री महोत्सव व श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, विश्व भोजपुरी सम्मेलन (नई दिल्ली), गड़हा महोत्सव (बलिया) लखनऊ महोत्सव, डा० राजेन्द्र प्रसाद जयंती महोत्सव (आगरा), ददरी महोत्सव, देवरिया महोत्सव, पूर्वान्चल महोत्सव.. "में अपनी प्रस्तुतीकरण करके सम्मान प्राप्त किया है।



 इसके साथ राकेश ने पार्श्व गायन भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते, जीना तेरी गली में, फोक गायन → ""दुरदर्शन चैनल"" देवरा भईल दिवाना जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। राकेश तिवारी ने अपनें समस्त श्रोता समाज के प्रति आभार व्यक्त किया है!!






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।