मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रितेश पांडेय और नेहा राज की नोकझोंक से भरा होली सांग 'रंग से एलर्जी' हुआ रिलीज

नई दिल्ली: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में रितेश पांडे का नाम टॉप सिंगर्स में शुमार किया जाता है। उनके धमाकेदार गाने अक्सर वायरल हो जाते हैं। होली के पहले उनके नए गाने ने धमाल मचा रखा है। सिंगर एक्टर रिते…

रितेश पांडेय और नेहा राज की नोकझोंक से भरा होली सांग 'रंग से एलर्जी' हुआ रिलीज
रितेश पांडेय और नेहा राज की नोकझोंक से भरा होली सांग 'रंग से एलर्जी' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में रितेश पांडे का नाम टॉप सिंगर्स में शुमार किया जाता है। उनके धमाकेदार गाने अक्सर वायरल हो जाते हैं। होली के पहले उनके नए गाने ने धमाल मचा रखा है। सिंगर एक्टर रितेश पांडेय का होली सांग 'रंग से एलर्जी' ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। उनका यह होली सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है। 


म्यूजिक वीडियो में एक्टर रितेश पांडे अपने चिर परिचित अंदाज में ऑडियंस को एंटरटेन करते दिख रहे हैं। और इसमें उनका साथ अभिनेत्री काजल राज ने दिया है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। इस गाने को रितेश पांडेय के साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने रितेश पांडेय के साथ मिलकर प्लेबैक सिंगिंग किया है जो अब दर्शकों को वह पसंद भी आ रहा है।



गाने में रितेश पांडेय अपनी साली काजल राज के साथ होली खेलने के लिए उससे कहते है  लाइल बानी रंग... रंगब अंग अंग... साली जी ए साली जी...होली के उमंग...करा न बेढंग... साली जी ए साली जी...काहे भगेलू डेराई, नइखे घोरल मिरचाई...। इस पर काजल राज जबाव में कहती कि मोरा इरादा न फर्जी बा...ए जीजा जी... डलववाई का न तोहरा से मर्जी बा... जीजा हई रंग से एलर्जी बा...।


गाने जहां रितेश अपने मस्तीभरे अंदाज में डांस कर रहे हैं वही काजल उनका साथ बखूबी दे रही है। इस गाने में रितेश हरे रंग की शर्ट और काले रंग के जीन्स पहना है, तो काजल ने वेस्टर्न ऑउटफिट कैरी किया है।


म्यूजिक वीडियो के पिक्चराइजेशन में रितेश के साथ काजल राज डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद की जा रही। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत  इस गाने के लिरिक्स राहुल राज पांडेय ने लिखे हैं, म्यूजिक विक्की वॉक्स का है, गाने को कंपोज राहुल राय ने किया है, वही इसकी परिकल्पना छोटन पांडेय, कैमरा सुनील बाबा, ब्रिजेश यादव और एडिट पप्पू यादव ने किया है। गाने के कोरियोग्राफर बॉबी जंक्शन है। डीआई रोहित सिंह और पोस्टप्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।