मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी सरकार ने सदैव यूपी के साथ भेदभाव किया: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने सदैव यूपी के साथ भेदभाव किया। प्रधानमंत्री जी जिस उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीति चमकाने आय…

मोदी सरकार ने सदैव यूपी के साथ भेदभाव किया: अखिलेश यादव
मोदी सरकार ने सदैव यूपी के साथ भेदभाव किया: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने सदैव यूपी के साथ भेदभाव किया। प्रधानमंत्री जी जिस उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीति चमकाने आये थे उसे बीमारू बता रहे हैं। समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में जितने भी विकास कार्य किये उसमें केन्द्र सरकार ने एक रुपया भी नहीं दिया था। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे प्रदेश सरकार के बजट से बनाया था।


भाजपा वाले जेवर एयरपोर्ट की बात कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि समाजवादी सरकार ने इसे बनाने के लिए एनओसी मांगी थी। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने पक्षपात करते हुए न नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की एनओसी दी और न फिरोजाबाद के हिरनगांव के लिए एनओसी दी। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले इन्वेस्टमेंट मीट के समय भी इसी तरह का हल्ला किया था, लाखों करोड़ रुपए के एमओयू का दावा किया था लेकिन जमीन पर कोई निवेश नहीं उतरा न लोगों को रोजगार मिला। भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के लिए इसी तरह का आयोजन करके ध्यान भटकाती है। सरकार बताये कि पिछले इंवेस्टमेंट मीट के समय हुए एमओयू में से कितना जमीन पर उतरा। 


यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, मेजर ध्यानचंद जी और राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर बनायी जा रही यूनिवर्सिटी की क्या स्थिति है। भाजपा सरकार इन्हें आज तक क्यों नहीं पूरा कर पाई? अटल जी के नाम पर यूनिवर्सिटी की घोषणा तो कर दी लेकिन अब उसे समाजवादी सरकार में बनाए गए डॉ0 राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कैम्पस में चला रही है। 


यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी में बुन्देलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मीडियन मानक से कम क्यों कर दिया? सरकार ने इण्डियन रोड कांग्रेस के मानकों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि आखिर सरकार ने उद्योगपति मुकेश अंबानी से अपनी तारीफों के पुल क्यों बंधवाये? जबकि उत्तर प्रदेश में जियो समाजवादी सरकार के समय आया था। इसी तरह से बिडला जी, भाजपा सरकार के बुलावे पर आ तो गये लेकिन उन्हें याद होगा कि समाजवादी सरकार ने भी उन्हें निवेश के लिए बुलाया था। तब केन्द्र सरकार ने उन पर दबाव क्यों बनाया था?

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।