शिल्पी राज और नवरत्न पांडेय का भोजपुरी बोल बम गाना `चूड़ी हरियरका पसंद पड़ेला` हुआ रिलीज
नई दिल्ली: भोजपुरी गानों के बिना सावन का ये महीना अधूरा सा लगता है इस महीने में भोजपुरी जगत से कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक बोलबम सांग रिलीज किये जा रहे हैं। इन भोजपुरी के कांवड़ गी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
शिल्पी राज और नवरत्न पांडेय का भोजपुरी बोल बम गाना `चूड़ी हरियरका पसंद पड़ेला` हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: भोजपुरी गानों के बिना सावन का ये महीना अधूरा सा लगता है इस महीने में भोजपुरी जगत से कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक बोलबम सांग रिलीज किये जा रहे हैं। इन भोजपुरी के कांवड़ गीतों की खूब धूम बोलबम के रास्ते में देखी जा सकती है। जहां इन भोजपुरी बोल बम गीतों पर बाबा के भक्त नाचते-गाते-झूमते चले जाते हैं। आपको बता दें कि सावन के पावन महीने की शुरुआत से पहले ही बाबा के भक्तों के लिए भोजपुरी के कलाकार लगातार भोजपुरी बोलबम गीत रिलीज करते रहते हैं। इन गीतों को खूब पसंद भी किया जाता है।
ऐसे में भोजपुरी सिंगर नवरत्न पांडेय और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी से कोहराम मचानेवाली सुरों की मल्लिका शिल्पी राज का एक भोजपुरी बोल बम गीत 'चूड़ी हरियरका पसंद पड़ेला' रिलीज के साथ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। ये सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख व सुना जा सकता है।
इस गाने के बोल बेहद प्यारे हैं और इसे सुनकर आप भी बाबा धाम जाने Raju क्रम में बाबा की मस्ती में डूबते नजर आएंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस गाने के वीडियो में नवरत्न पांडेय के साथ अभिनेत्री चांदनी नजर आ रही हैं। दोनों का डांस और अंदाज भोले के भक्तों को अपना दीवाना बना रहा है।
नवरत्न पांडेय, चांदनी और शिल्पी राज के इस गाने 'चूड़ी हरियरका पसंद पडेला' के इस गाने के बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने के वीडियो के डायरेक्टर आर्यन देव हैं। जबकि वीडियो को कोरियोग्राफ सिंटू मेहता ने किया है। इसके असिस्टेंट डायरेक्टर रवि राठौर हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।