● युवक का तमंचे से फायर करते हुए आया था वीडियो
●साउथ जोन के थाना नौबस्ता पुलिस ने की कार्रवाई
●घटनास्थल बिधनू थाने का होने पर पुलिस को सौंपा
●वीडियो बनाने वाले दो युवकों को भी पुलिस ने दबोचा
कानपुर: शुक्रवार रात तमंचे के साथ वायरल हुए युवक के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नरेट कानपुर नगर के साउथ जोन की थाना नौबस्ता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके युवक को तमंचे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने युवक के दो अन्य साथियों को जो कि वीडियो बना रहे थे उन्हें भी पकड़ा है। जांच में घटनास्थल कानपुर आउटर जनपद के थाना बिधनू के निकलने पर नौबस्ता पुलिस ने बिधनू के सुपुर्द कर दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक युवक तमंचे से फायर करता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक नौबस्ता द्वारा संबंधित के बारे में जानकारी दी गई तो उसकी पहचान राज वाजपेई उर्फ सुल्तान पुत्र नीरज निवासी गोपाल नगर थाना बिधनू के रूप में हुई।
जिसको पूछताछ के लिए बुलाया गया इसके अलावा इसके दो साथी देवेंद्र यादव पुत्र रामपाल यादव निवासी 43p ब्लॉक यशोदा नगर थाना नौबस्ता व गोलू सिंह सेंगर पुत्र रामू सिंह सेंगर निवासी मकान नंबर 12 गोपाल नगर सैनिक चौराहा थाना बिधनू भी मिले जोकि फायर करने में इसका सहयोग कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे।
प्रकरण की जांच की गई तो पता चला कि घटना स्थल थाना बिधनू है, इस पर थाना बिधनू में मुकदमा अपराध संख्या 334 /22 धारा 7/25 आर्स एक्ट पंजीकृत करवाया गया। इसके बाद तीनों अभियुक्तों को थाना बिधनू के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में थाना बिधनू से विधिक कार्रवाई की जा रही है।