मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सिंगर/एक्टर आशीष वर्मा का शिव को समर्पित गीत “ भोले तेरी लीला” हुआ रिलीज, दिखा भोलेबाबा की भक्त पर कृपा

नई दिल्ली: बहुत सारे हिट गानों को अपनी सुरीली आवाज में गाकर एवं अपने अभिनय से संगीतप्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे सिंगर एक्टर आशीष वर्मा का गाया हुआ शिव जी महिमा से ओतप्रोत गाना "भोले तेरी लीला" नट…

सिंगर/एक्टर आशीष वर्मा का शिव को समर्पित गीत “ भोले तेरी लीला” हुआ रिलीज, दिखा भोलेबाबा की भक्त पर कृपा
सिंगर/एक्टर आशीष वर्मा का शिव को समर्पित गीत “ भोले तेरी लीला” हुआ रिलीज, दिखा भोलेबाबा की भक्त पर कृपा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बहुत सारे हिट गानों को अपनी सुरीली आवाज में गाकर एवं अपने अभिनय से संगीतप्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे सिंगर एक्टर आशीष वर्मा का गाया हुआ शिव जी महिमा से ओतप्रोत गाना "भोले तेरी लीला" नटराज एंटरटेनमेंट के  यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को अपने खास अंदाज में आशीष वर्मा ने गाया है, जिसके वीडियो में बतौर एक्टर आशीष वर्मा ने एक लाचार दर दर की ठोकर खाने वाले सिंगर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. भोले तेरी लीला सांग एक स्टोरी बेस्ड है, जिसमें आशीष वर्मा को हर जगह से दुत्कार कर भगाया जाता है और वे एक योगी बाबा की शरण मे जाते हैं. उनका हर पग पर भोलेनाथ अलग-अलग वेष में आकर रक्षा करते हैं. 



इस गाने में उनकी छोटी से लव स्टोरी भी दिखाई गई है. उनकी प्रेमिका के रोल एक्ट्रेस वर्षा सिंह ने अदा किया है. गाने में यह भी दिखाया गया है कैसे शिव जी की उपासक लड़की वर्षा सिंह भोले बाबा की कृपा से आशीष वर्मा से प्रेम करने लगती है और रॉक स्टार सिंगर बनने में मदद करती है. आशीष वर्मा ने इस गाने में सजीव अभिनय किया है. गाने के पिक्चराइजेशन अलग अलग रिच लोकेशन पर रिच लेबल पर किया गया है, जोकि गाने के वीडियो में दिख रहा है.



नटराज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत शिव महिमा का बखान वाला यह गाना "भोले तेरी लीला" बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है. निर्माता मनोज वर्मा हैं. सिंगर आशीष वर्मा हैं. प्रमुख कलाकार आशीष वर्मा व वर्षा सिंह हैं. इस गाने को लिखा है गीतकार आलोक नंदनी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है खुद आशीष वर्मा ने. अरेंजर बादल खान हैं. रिकॉर्डिंग व मिक्स सुभाष मजनू ने किया है. निदेशक सोनू वर्मा हैं. विशेष आभार नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का है.


गौरतलब है कि आशीष वर्मा ने अपना करियर बतौर सिंगर शुरू किया था, आगे चलकर उन्होंने म्यूजिक की बारीकियों को समझकर बतौर म्यूजिक डायरेक्टर कई हिट गाने दिये हैं. मगर सिंगिंग कभी नहीं छोड़ा और वे आज की तारीख में बतौर सिंगर एक्टर अपना मुकम्मल स्थान कायम किया हुआ है. 



बता दें कि आशीष वर्मा का गाया हुआ गाना लेटेस्ट सांग भोले तेरी लीला के अलावा बारिश, भगवाधारी,  देशभगत, मैं चला, दिल को क्यों तोड़ दिया, अक्स, नजर, तेरे नैना, तेरे बिना जिन्दगी अधूरी है आदि हिट गाने रिलीज हो चुके हैं. खास बात यह है कि इन सब गानों में आशीष वर्मा ने एक्टिंग करने के साथ ही साथ म्यूजिक भी दिया है.




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।