मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आत्महत्या: युवक ने दोनों हाथों में लपेटा बिजली का तार, फिर करंट लगाकर दे दी जान

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आत्महत्या करने का खौफनाक तरीका सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद के हाथ में बिजली का तार फंसा लिया और करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में लगी है…

आत्महत्या: युवक ने दोनों हाथों में लपेटा बिजली का तार, फिर करंट लगाकर दे दी जान
आत्महत्या: युवक ने दोनों हाथों में लपेटा बिजली का तार, फिर करंट लगाकर दे दी जान | फ़ोटो: TVL News

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल  में आत्महत्या करने का खौफनाक तरीका सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद के हाथ में बिजली का तार फंसा लिया और करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में लगी है।



पुालिस के अनुसार, शनिवार को रातीबड़ थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले बीफार्मा का छात्र कुलदीप वर्मा मृत अवस्था में मिला। उसने बीफार्मा के लिए एक कॉलेज में पंजीयन कराया था। 



कुलदीप ने शनिवार की शाम को जब अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो उसे कुलदीप मृत अवस्था में मिला|



मृतक कुलदीप ने अपने दोनों हाथों में बिजली के छिले हुए तारों को कस कर पकड़ रखा था और उसके बाद खुद को करंट लगाया। शुरूआती जांच में आत्महत्या करने का तरीका खुद को करंट लगाना ही सामने आया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उसके मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है। 



कुलदीप राजधानी के पड़ोसी जिले सीहोर के बिलकिसगंज का निवासी था, उसके पिता खेती करते हैं। वह लगभग एक माह पहले ही भोपाल आया था, वह एक मेडिकल स्टोर में भी काम करता था।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।