नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के '''गुलाम नबी आज़ाद का रिमोट कंट्रोल नरेंद्र मोदी के हाथ में है''' वाले बयान पर कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा,,' कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा PM मोदी से गले मिले हैं | मैं PM से नहीं मिला हूं?
कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर गुलाम आजाद ने कहा कि, घर वालों ने घर छोड़ने पर मजबूर किया और जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है...
आपका रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है' के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ,''जो शख्स (Rahul Gandhi) अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में उनसे (PM मोदी से) गले मिले, तो वे मिले हैं या मैं मिला हूं?...
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि,''मोदी तो बहाना है, जी23 की चिट्ठी लिखे जाने के बाद से उनका मेरे साथ विवाद है। वे कभी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें खत लिखे, उनसे सवाल करे... कई (कांग्रेस) बैठकें हुईं, लेकिन एक भी सुझाव नहीं लिया गया|
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त, 2022 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के पत्र में उन्होंने लिखा था, "बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।"
Also Read: Need 'Congress Jodo Yatra: GN Azad's Explosive Resignation Letter