भोपाल: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बयान ''प.बंगाल चुनाव में BJP दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी'' पर MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि,''पीके और सीके सब फीके होते हैं जब जनता खड़ी होती है।यही प्रशांत किशोर थे जो बिहार में तेजस्वी की लालटेन बुझा कर आए।अब ममता की तृणमूल भी तिनके की तरह उड़ती दिखेगी|
BJP नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि,प्रशांत किशोर जैसे नाॅन पालिटिकल लोग राजनीति के बारे में ज्यादा न बोलें तो बेहतर होगा। ये वही पीके हैं जिन्होंने यूपी में खाट पंचायत करवाकर कांग्रेस की खाट खड़ी और अखिलेश यादव की साइकिल पंक्चर करवा दी थी। अब ये बंगाल में तृणमूल को भी तिनके की तरह उड़वा देंगे।
पश्चिम बंगाल में अगले चंद माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है।चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है| इस बीच, सोमवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बंगाल में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर भविष्यवाणी की है| उनका दावा है कि 200 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही बीजेपी को दहाई अंक को पार करने के लिए ही संघर्ष करना पड़ेगा|
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि BJP पश्चिम बंगाल में दहाई के आंकड़े पर भी नहीं पहुंच पाएगी। इसपर भाजपा नेता और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने किशोर पर पलटवार किया है और उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद देश को अपना एक चुनावी रणनीतिकार खोना पड़ेगा।
प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा,- समर्थक मीडिया का एक वर्ग भाजपा के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है,''लेकिन हकीकत में, बीजेपी को पश्चिम बंगाल में दहाई अंक (DOUBLE DIGITS) से सीटें पार करने में ही संघर्ष करना पड़ेगा| उन्होंने आगे कहा,' कृपया इस ट्वीट को सेव कर लीजिए और यदि बीजेपी इससे अच्छा प्रदर्शन करती है तो मैं यह काम छोड़ दूंगा
प्रशांत किशोर के दावे पर बंगाल बीजेपी के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा है| राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही हैं, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा|